Hindi News / Indianews / Petrol Diesel Price Today 9 December 2021

Petrol Diesel Price Today 9 December 2021 पेट्रोल व डीजल के दाम आज इस प्रकार

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : Petrol Diesel Price Today 9 December 2021 : केंद्र सरकार ने दिपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल और डीजल के दाम को काम कर दिया था। जिसके बाद से अब लगातार तेलों के दामों में स्थिरता बनी हुई दिख रही है। भारत के तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी वाहन […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Today 9 December 2021 : केंद्र सरकार ने दिपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल और डीजल के दाम को काम कर दिया था। जिसके बाद से अब लगातार तेलों के दामों में स्थिरता बनी हुई दिख रही है। भारत के तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी वाहन ईंधन की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। गत एक महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, आज यानी 09 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रतिलीटर हैं।

‘जनता से टूट चुके हैं…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर ये क्या बोल गए ममता के विधायक, जो कहा ‘दीदी’ की पैरों तले जमीन खिसक जाएगी!

Petrol Diesel Price Today 8 March 2022

इस प्रकार हैं तेल के रेट (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को वाहन ईंधन के दामों में जनता के लिए भारत के पेट्रोलियम कंपनियों ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। यहां पर लोगों को पेट्रोल व 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रतिलीटर में लोगों को दिया जा रहा है। कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल बिक रहा है,जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 101.40 रुपये और 91.43 रुपये में डीजल मिल रहा है। चार महानगर में अगर आज के पेट्रोल के दामों में तुलना करें तो सबसे मंहगा पेट्रोल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में जनता को मिल रहा है। जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में है।

दिपावली पर मिला था बड़ा तोफा (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

केंद्र सरकार ने दिवाली के अवसर पर जनता को राहत देते हए वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कमी कर दी थी। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 5 रुपए और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कमी की थी। इसके बाद तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बाद में एनडीए शासित राज्य यूपी, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश आदि ने भी पेट्रोल-डीजल पर राज्य में लगने वाला वैट घटा दिया था। उसके कुछ दिनों के बाद कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्य ने भी अपने यहां तेल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी थी. जिसके चलते इन राज्यों की जनता को पेट्रोल व डीजल के दामों में और भी राहत प्रदान हुई है।

और शहरों में इस भाव में है वाहन ईँधन (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में लोगों को पंपों पर पेट्रोल व डीजल क्रमश: 95.28 व 86.80 जनता को मिल रहा है, जबकि बिहार की राजधानी पटना में यह रेट 105.92 व 91.09 रुपए प्रतिलीटर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर पेट्रोल 107.23 रुपए प्रतिलीटर जनता को दिया जा रहा है, जबकि डीजल 90.87 रुपए प्रतिलीटर है। वहीं, बेंगलुरु में 100.58 रुपये में पेट्रोल और 85.01 रुपये में डीजल बिक रहा है।

सुबह के समय अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today 9 December 2021)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। इसके बाद सुबह छह बजे रिलीज कर दी जाती हैं कि आज देश में पेट्रोल व डीजल जनता को किस रेट में मिलेगा।

Petrol Diesel Price Today 9 December 2021

Also Read : Mi 17 Helicopter Capabilities And Advanced Features वीवीआईपी से लेकर आर्मी तक करती है एमआई-17वी-5 का इस्तेमाल

Also Read : Army Chopper Crash जनरल रावत की हालत गंभीर; 11 के शव मिले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

मैदान के बाहर आपा खो बैठे ‘कैप्टन कूल’, रातों-रात छोड़ दिया होटल, कभी नहीं देखा होगा MS Dhoni का ऐसा रूप
मैदान के बाहर आपा खो बैठे ‘कैप्टन कूल’, रातों-रात छोड़ दिया होटल, कभी नहीं देखा होगा MS Dhoni का ऐसा रूप
क्यों सूर्यास्त के बाद मांग में सिंदूर लगाने के लिए किया जाता है सख्त मना, हिंदू धर्म में तो ऐसा करते ही घट जाती है…?
क्यों सूर्यास्त के बाद मांग में सिंदूर लगाने के लिए किया जाता है सख्त मना, हिंदू धर्म में तो ऐसा करते ही घट जाती है…?
शाहरुख खान की पत्नी गौरी के रेस्टोरेंट टोरी में नकली पनीर? 2 बूंद डालते ही फूटा मालकिन का भांडा, यूट्यूबर के खुलासे से मचा बवाल, जान लीजिए सच्चाई
शाहरुख खान की पत्नी गौरी के रेस्टोरेंट टोरी में नकली पनीर? 2 बूंद डालते ही फूटा मालकिन का भांडा, यूट्यूबर के खुलासे से मचा बवाल, जान लीजिए सच्चाई
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 84 गांव की पंचायतों के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 84 गांव की पंचायतों के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
‘बाबरी मस्जिद के मामले में भी…’, वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मौलाना मदनी, कर डाली ये बड़ी अपील!
‘बाबरी मस्जिद के मामले में भी…’, वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मौलाना मदनी, कर डाली ये बड़ी अपील!
Advertisement · Scroll to continue