Hindi News / International / Russia Ukraine War Strike Zelensky Putin Air Defense Systems Missiles

पुतिन ने चला दिया अपना सबसे बड़ा हथियार, क्या Ukraine का हो जाएगा खात्मा? अब गिड़गिड़ा रहें जेलेंस्की

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग और खतरनाक रुप लेता जा रहा है। रूस को अंदर तक चुनौती दे रही जेलेंस्की की सेना को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी।

BY: Reepu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग और खतरनाक रुप लेता जा रहा है। रूस को अंदर तक चुनौती दे रही जेलेंस्की की सेना को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी। मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर पोल्टावा पर मिसाइलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया। पुतिन की सेना ने पोल्टावा शहर में उस जगह को इस्कैंडर एम बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया जहां यूक्रेनी सेना के रंगरूट प्रशिक्षण ले रहे थे। इन हमलों में 51 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मलबे से लोगों को अभी भी निकाला जा रहा है। इसे यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला बताया जा रहा है। हमला इतना भयानक था कि लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। अब भी कई लोगों के शव मलबे में दबे हुए हैं।

दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला 

ज़ेलेंस्की ने कहा, सुबह-सुबह दो बैलिस्टिक मिसाइलें आईं और शहर को निशाना बनाया। अस्पताल पर हमला हुआ। हम दुनिया के शक्तिशाली देशों से कह रहे हैं, कृपया हमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम दें। गोदामों में इनकी ज़रूरत नहीं है, हमारे लोग यहाँ मर रहे हैं। हमें उन्हें बचाना है। रूस लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला कर रहा है। हमारे पास उससे बचने के लिए कोई सिस्टम नहीं है। हमें रूस को अंदर से निशाना बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। हम उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। पोल्टावा क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख फिलिप प्रोनिन ने कहा, मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। यह हमला आर्मी ट्रेनिंग सेंटर पर हुआ। यहां कम से कम 10 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

टेंशन ही टेंशन! ‘ड्रैगन’ ने किया अमेरिका पर पलटवार, लगा दिया 34 परसेंट टैफिफ, भारत पर कितना होगा असर?

Russia Ukraine War

7000 से अधिक कारें…गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है सोने से बना घर…, ब्रुनेई के सुल्तान की संपत्ति और स्टाइल देख सब हैरान

पैट्रियट मिसाइलों को गोदाम में रखने से क्या फायदा

रूस ने यूक्रेन को गहरा जख्म दे दिया है। रूस की ओर से अपने दो बैलेस्टिक मिसाइल दागकर यूक्रेन को धुआं-धुआं कर दिया गया है। पुतिन के इस खतरानक हमले से जेलेंस्की डर गए हैं। यही कारण है कि वो नाटो देशों से एक बार फिर मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। जेलेंस्की गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं कि आखिर पैट्रियट मिसाइलों को गोदाम में रखने से क्या फायदा। आपको बता दें कि  रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागकर सेंट्रल यूक्रेन में एक मिलिट्री एजुकेशनल फैसिलिटी (सैन्य प्रशिक्षण प्रतिष्ठान) पर अटैक किया है। इस हमले में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल है। फरवरी 2022 की बात है जब रूस के हमले के बाद से यह अब तक का सबसे घातक हमला है.

सुनीता विलियम्स के स्पेसक्राफ्ट से आ रहीं डरावनी आवाजें, NASA ने बताई पूरी सच्चाई

Tags:

#russia ukraine war newsIndia newslatest india newsPutinrussia ukraine warzelenskyइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue