Hindi News / Indianews / Indore Former Cm Digvijay Singh Will Be In Indore For 2 Days Will Also Worship Weapons

Indore: पूर्व CM दिग्विजय सिंह 2 दिन इंदौर में, शस्त्र पूजन भी करेंगे

India News MP (इंडिया न्यूज़),Indore News: MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह 2 दिन यात्रा पर शुक्रवार को इंदौर आ रहे है। दशहरे पर वे इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे और गरबा समारोह में भी शामिल होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंह शुक्रवार शाम भोपाल से इंदौर आएंगे। वे रात के लगभग साढ़े […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News MP (इंडिया न्यूज़),Indore News: MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह 2 दिन यात्रा पर शुक्रवार को इंदौर आ रहे है। दशहरे पर वे इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे और गरबा समारोह में भी शामिल होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंह शुक्रवार शाम भोपाल से इंदौर आएंगे। वे रात के लगभग साढ़े 9 बजे संस्था अभियान और महेश नगर उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्स में शामिल होंगे। इसके बाद रात में विश्राम के लिए रेसीडेंसी कोठी जाएंगे।

2 दिन इंदौर में रुकेंगे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को सिंह इंदौर प्रगतिशील क्षत्रिय महासभा के शस्त्र पूजन और दशहरा मिलन समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद कुछ कार्यकर्तागणों के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी करेंगे। शाम को 7 बजे वे दशहरा मैदान पर आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे ब्यावरा के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री सिंह इससे पहले किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए भी इंदौर आए थे। बता दें कि इस बार वे 2 दिन इंदौर में रुकेंगे।

‘क्या सनातन एक गंदा धर्म है?’ ममता बनर्जी के बयान पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, भड़काऊ भाषण देने का लगाया आरोप

रावण दहन के बाद उसकी राख को क्यों लाना चाहिए घर? जानने के बाद आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को

Tags:

Breaking India NewsIndia newsindorelatest india newsMPMP newstoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue