संबंधित खबरें
शाम के समय ठीक इतने बजे जलाएं संध्या दीपक, जितनी बढ़ेगी रौशनी उतना बरसेगा पैसा, जानें सही तरीका और…?
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
एक मां ही कैसे बन गई अपने बेटे की मौत का कारण…क्यों महाभारत में अपनी मां की वजह से भीष्म को गवानी पड़ी थी जान?
चारो ओर आग का माहौल, इस दिन से लगने जा रहा है अग्नि पंचक…इन लोगों के लिए बेहद अशुभ साबित होगा ये नक्षत्र
क्या वाकई इस दाल में मिला होता है खून का कण? हिंदू धर्म में सात्विक भोजन में भी नहीं की जाती शामिल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 16 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Dhanteras Puja Timings: आज धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें
India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras Puja Timings: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को नतेरस का त्योहार मनाया जाता है। आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस का त्योहार धन और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। इस दिन धन के लिए कुबेर और स्वास्थ्य के लिए धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन कीमती धातुएं, नए बर्तन और आभूषण खरीदने का रिवाज है। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए।
मेष राशि वालों को धनतेरस पर सोना या पीतल का सामान खरीदना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
धनतेरस पर वृषभ राशि वालों को वाहन, अलमारी या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए। इससे आपकी किस्मत चमकेगी।
धनतेरस पर मिथुन राशि वालों को कांसे के बर्तन या कांसे की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।
धनतेरस पर कर्क राशि वालों को पीतल या सोने का सामान खरीदना चाहिए। इससे आपकी भावनात्मक परेशानियां दूर होंगी।
धनतेरस पर सिंह राशि वालों को तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए, अगर वे पानी से बने हों तो अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनतेरस पर कन्या राशि वालों को इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए, इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
धनतेरस पर तुला राशि वालों को देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदनी चाहिए, इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातकों को चांदी का सिक्का या चांदी का बर्तन खरीदना चाहिए। इससे कर्ज की स्थिति में सुधार होगा और धन की प्राप्ति होगी।
धनतेरस पर धनु राशि के जातकों को तांबे का दीपक या तांबे का बर्तन खरीदना चाहिए। इससे करियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
धनतेरस पर मकर राशि के जातकों को कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदना चाहिए। इससे जीवन में संघर्ष कम होगा।
धनतेरस पर कुंभ राशि के जातकों को चांदी के बर्तन, खासकर पानी का बर्तन खरीदना चाहिए। इससे आपकी स्थिति में सुधार होगा।
धनतेरस पर मीन राशि के जातकों को पानी से भरा तांबे का बर्तन खरीदना चाहिए। करियर में मनचाहा बदलाव आएगा।
इसके अलावा आज धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है, जिसमें खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है।
आज पहला खरीदारी मुहूर्त: सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा।
आज दूसरा खरीदारी मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.