Hindi News / Trending / Claire Wikoff A Resident Of Virginia America Often Goes Out At Night Dressed As A Man

रात में अचानक लड़का बन जाती है ये महिला, अंधेरे में करती है ऐसा काम, वीडियो लीक हुआ तो खुला हैरत अंगेज राज

Bizarre News: अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली क्लेयर विकॉफ अक्सर रात को पुरुष बनकर निकलती है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज), Bizarre News: हम और आप अक्सर सुनते रहते हैं कि, जब महिलाएं या युवतियां सड़क पर निकलती हैं तो कई मनचले, असामाजिक तत्व उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं या भद्दे कमेंट करते हैं। ऐसी घटनाएं रात के समय ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाएं रात में बाहर निकलने में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जो खुद रात में पुरुषों के वेश में सड़क पर निकल आती है। वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। कई लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। 

क्यों पुरुष बनकर निकलती है महिला

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली क्लेयर विकॉफ नाम की महिला 44 साल की हैं। वो इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर हैं और अक्सर मजेदार वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक पोस्ट में खुलासा किया था कि वो रात में पुरुषों के वेश में सड़क पर निकल जाती हैं। क्लेयर ने बताया कि वह सिर्फ दिन में जॉगिंग कर बोर हो गई थी। उसे अपने पति को शाम को जॉगिंग करते देखना बहुत अच्छा लगता था। वह भी ऐसा ही करना चाहती थी, लेकिन उसे अक्सर अंधेरा होने के बाद बाहर जॉगिंग करने में डर लगता था। फिर उसने तय किया कि क्लेयर पुरुषों की तरह कपड़े पहनकर रात में बाहर निकलेगी। 

रात में अचानक लड़का बन जाती है ये महिला, अंधेरे में करती है ऐसा काम, वीडियो लीक हुआ तो खुला हैरत अंगेज राज

Bizarre News(लड़का बनकर सड़क पर निकलती है ये महिला)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Claire Wyckoff (@heyclairewyckoff)

रात होते ही 100 हाथियों जैसी बढ़ जाती थी महाभारत के इस योद्धा की ताकत, कहानी-राज या कोई वरदान क्या थी इसकी वजह!

क्लेयर ने बढ़ा ली मूंछ

क्लेयर ने मूंछ बढ़ा ली, पुरुषों के कपड़े पहने, बाल छिपाए और पूरी तरह पुरुषों की तरह तैयार हो गई। इसके बाद वह रात में जॉगिंग के लिए निकल गई और काफी देर तक चलती रही। उसने कहा कि जब महिलाएं पुरुषों की तरह कपड़े पहनती हैं, तो कोई उनके पास नहीं आता। क्लेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह करीब 20 साल से दौड़ रही है। 2008 में उसने हाफ मैराथन में भी हिस्सा लिया था। लेकिन उसे कभी भी रात में दौड़ना सुरक्षित नहीं लगा।

मुंबई से फरार सैफ का हमलावर? बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हेडफोन खरीदता आया नजर, सामने आया CCTV फुटेज

Tags:

a resident of Virginia AmericaClaire Wikoff

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT