Hindi News / Uttar Pradesh / Mahakumbh 2025 Situation Normal After Stampede In Mahakumbh Devotees Seen Taking A Holy Dip In Triveni Sangam

महाकुंभ में भगदड़ के बाद स्थिति सामान्य, त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाते दिखे श्रद्धालु

India News (इंडिया न्यूज़),Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब हालात सामान्य हैं। प्रशासन ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित कर लिया है। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से तैयार है। लोग लगातार संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं और डुबकी लगाने के बाद […]

BY: Poonam Rajput • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News (इंडिया न्यूज़),Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब हालात सामान्य हैं। प्रशासन ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित कर लिया है। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से तैयार है। लोग लगातार संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं और डुबकी लगाने के बाद अपने घरों को लौट रहे हैं। हर जगह लोगों की भीड़ नजर आ रही है। महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान को कराने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से तैयार है।

हाइलाइट्स

  • महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।
  • मौनी अमावस्या पर संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़।
  • प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित कर लिया है।

त्रवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं श्रद्धालु 

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान भगदड़ की स्थिति के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। श्रद्धालु त्रवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।  सुबह के अमृत स्नान में 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

सुबह 6 बजे तक  2.5 करोड़ लोगों ने किया  स्नान

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में पवित्र स्नान करने के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 6 बजे तक 2.5 करोड़ लोगों ने म किया है। यूपी सरकार के मुताबिक 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं।

यह है पूरा मामला 

महाकुंभ में आज आधी रात के बीच भक्तों की भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। जिसके बाद सूत्रों के बवाले से पता चला कि कई लोगों के घायल और कुछ लोगों की मौत की आशंका है। फिलहाल आपको प्रयागराज के महाकुंभ मेले का हाल बताए तो अब हालात ठीक है। किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। इतना ही नहीं राहत बचाव के बाद लोगों को अन्य घाटों पर स्नान करने के लिए कहा है। ऐसे में लोग संगम में आस्था की डुबकी फिर से लगा रहे हैं। लोगों ने आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। अब महाकुंभ में स्थिति सामान्य है। इस भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

क्राउड डायवर्जन प्लान लागू होने के बाद हालात हुए काबू

आपको बता दें कि बीती रात महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने पहले तो मौनी अमावस्या पर स्नान करने से मना कर दिया। लेकिन प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया।  भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया है। क्राउड डायवर्जन प्लान लागू कर भीड़ को शहर के बाहर ही रोक दिया गया। जिससे अब स्थिति सामान्य हो गई है और प्रयागराज के नोज संगम पर पहले की तरह फिर से चहल-पहल दिखने लगी है। संगम पर लोग लगातार डुबकी लगा रहे हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में फिर से उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में लगा हुआ है। संगम में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट रहे हैं।

Tags:

mahakumbh 2025

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT