Hindi News / Dharam / 5 Zodiac Signs Will Showered With Immense Wealth Jupiter Turn Direct On 4 February

इन 5 राशियों बरसने वाला है अपार धन, 4 फरवरी गुरु करने जा रहे मार्गी, खुशियों से भर जाएगी झोली!

Guru Margi 2025: बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में वक्री गति से चल रहा है। 4 फरवरी को दोपहर 3:09 बजे से बृहस्पति मार्गी हो जाएगा।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज),Guru Margi 2025: बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में वक्री गति से चल रहा है। 4 फरवरी को दोपहर 3:09 बजे से बृहस्पति मार्गी हो जाएगा। वक्री और मार्गी बृहस्पति हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। मार्गी अवस्था में बृहस्पति कई राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। बृहस्पति के मार्गी होने से इन राशियों के जीवन में कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी, आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।

मेष राशि

बृहस्पति आपके दूसरे भाव में मार्गी होगा। इस भाव को धन और परिवार का भाव कहा जाता है। बृहस्पति के मार्गी होने के बाद आपके आर्थिक जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। इस दौरान आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। साथ ही परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा।

इन 5 राशियों बरसने वाला है अपार धन, 4 फरवरी गुरु करने जा रहे मार्गी, खुशियों से भर जाएगी झोली!

Guru Margi 2025: इन 5 राशियों बरसने वाला है अपार धन

वृषभ राशि

बृहस्पति आपकी ही राशि में मार्गी होगा, जिससे आप मानसिक रूप से खुद को अच्छी स्थिति में पाएंगे। इस दौरान आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी, कुछ लोग इस दौरान शॉर्ट टर्म कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में सुधार आएगा। इस अवधि में आपका जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा। गुरु की दृष्टि आपके शिक्षा भाव पर भी रहेगी, इसलिए छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

बृहस्पति आपके धर्म भाव में मार्गी होंगे। इस अवधि में आपको धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। धन में वृद्धि होगी और इस राशि के लोगों को करियर में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना चाहते थे, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

मौनी अमावस्या पर बने ये महासंयोग, चमकेगी सोई किस्मत, कर लोगे जो ये 5 काम, दूर हो जाएगी दरिद्रता!

धनु राशि

बृहस्पति आपकी राशि का स्वामी है और मार्गी होने के बाद गुरु आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव लेकर आएगा। आपको दुश्मनों पर विजय मिलेगी और कई चिंताएं भी दूर होंगी। इस राशि के लोगों को इस अवधि में माता पक्ष के लोगों से लाभ मिल सकता है। आपको किसी अज्ञात स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। दांपत्य और प्रेम जीवन में रोमांस अधिक रहेगा।

मीन राशि

बृहस्पति की सीधी चाल आपके ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे इस दौरान करियर और सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी, बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मीन राशि के जातक इस दौरान भावनात्मक और रचनात्मक रूप से सक्रिय रह सकते हैं, जिसके चलते उन्हें कला के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

इस मूलांक के जातकों के हाथ लहग सकता है कुबेर खजाना, जीवनसाथी का मिलेगा पूरा साथ!

Tags:

Guru Margi 2025

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT