Hindi News / Entertainment / Family Drama Leaked From Priyanka Brother Wedding Parineeti Chopra Disappeared Big Update Comes Out

प्रियंका के भाई की शादी से फैमिली ड्रामा हुआ लीक? गायब हो गईं परिणीति चोपड़ा, सामने आया बड़ा अपडेट

Parineeti Chopra : प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं, लेकिन कजिन परिणीति चोपड़ा इन सेरेमनी में कहीं नजर नहीं आ रही हैं।

BY: Shivani • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Parineeti Chopra : प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं, लेकिन कजिन परिणीति चोपड़ा इन सेरेमनी में कहीं नजर नहीं आ रही हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से होने जा रही हैं। दोनों की सगाई पिछले साल हुई थी। जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले ही अपने भाई की शादी में शामिल होने मुंबई आई थीं। माता की चौकी से लेकर संगीत तक हर फंक्शन में प्रियंका खूब मस्ती कर रही हैं। परिणीति के माता-पिता शादी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं लेकिन फैंस एक्ट्रेस को काफी मिस कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हर एक्टिविटी शेयर करती हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वह अपने कजिन सिद्धार्थ की शादी के फंक्शन में भी शामिल नहीं दिख रही हैं, फिर चाहे वह हल्दी हो या संगीत। सिद्धार्थ की शादी के फंक्शन के बीच परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिशा सालियान केस में आरोपियों की अब आई शामत, ‘स्पेशल’ पेन ड्राइव में दफन हैं मौत के सारे खौफनाक राज, आदित्य ठाकरे पर गिरेगी गाज?

Parineeti Chopra( प्रियंका के भाई की शादी से गायब रही परिणीति चोपड़ा)

Angad Bedi Birthday: शादी से पहले 75 लड़कियों के साथ की अय्याशी, प्रेगनेंट हुई गर्लफ्रेंड तो रचाई शादी

परिणीति ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था ‘हम असल में उधार के समय पर हैं। ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनें और बाकी सभी को चुनने दें।’ परिणीति का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। परिणीति अपनी फिल्म के सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काम की वजह से परिणीति फंक्शन में शामिल नहीं हो पा रही हैं।

शादी में दिखे परिणीति के माता-पिता

5 फरवरी को आयोजित समारोह में प्रियंका ने अपने फ्लोरल गाउन और ग्लैमर से सबका ध्यान खींचा, लेकिन प्रशंसकों ने परिणीति की अनुपस्थिति को भी नोटिस किया। हालांकि, अभिनेत्री के माता-पिता ने प्रियंका, मधु चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा के साथ शादी समारोह का आनंद लिया। उन्होंने शादी के हर फक्शन को काफी एन्जॉय किया।

राजस्थान के सिरोही में थानाधिकारी भिड़े हेड कांस्टेबल से! बढ़ते ड्रामा पर SP का बड़ा एक्शन

निक जोनास भी रहे गायब

दूसरी ओर, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास भी अभी तक भारत नहीं पहुंचे हैं। प्रशंसक उनका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, प्रियंका की बेटी मालती मैरी उनके साथ हैं और प्रियंका भी अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के ससुराल वालों से लेकर ससुर केविन सीनियर और सास डेनिस जोनास इस शादी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

गाजा के बहाने दुनिया में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध? Trump के प्रस्ताव से तिलमिला उठे पुतिन, कर दिया बड़ा ऐलान, अब मचेगी असली तबाही

Tags:

Parineeti ChopraPriyanka Chopra
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue