Hindi News / Delhi / We Have Found A Solution To The Stubble Kejriwal

हमने पराली का हल तलाश लिया : केजरीवाल

कहा, जल्द केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलेंगे इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: हर साल रास्टीय राजधानी के निवासियों का सर्दियां शुरू होते ही प्रदूषण से बुरा हाल हो जाता है। जिसका बहुत बड़ा कारण पड़ौसी प्रदेशों में धान के अवशेषों (पराली) का जलाया जाना है। अब हमने इसका निवारण निकाल लिया है। यह कहना है दिल्ली […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
कहा, जल्द केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलेंगे
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हर साल रास्टीय राजधानी के निवासियों का सर्दियां शुरू होते ही प्रदूषण से बुरा हाल हो जाता है। जिसका बहुत बड़ा कारण पड़ौसी प्रदेशों में धान के अवशेषों (पराली) का जलाया जाना है। अब हमने इसका निवारण निकाल लिया है। यह कहना है दिल्ली के मुख्यमंत्री का जिन्होंने सोमवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पराली का हल तलाश लिया है। इसका हल बायोडिकम्पोजर है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकम्पोजर को प्रभावी ढंग से लागू किया है। दिल्ली के 39 गांवों में इसे लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। इसके प्रयोग से जहां खेतों में मौजूद धान के अवशेष समाप्त हो जाते हैं वहीं इससे खेत की उपजाऊ क्षमता को हानि नहीं होती। सीएम ने कहा कि इसके प्रयोग के बाद मिट्टी की जांच करने के लिए आई केंद्रीय एजेंसी ने भी इसे ठीक पाया है। इस एजेंसी ने गांव के जाकर किसानों से बात की थी। किसानों ने भी इस प्रयोग पर संतुष्टि जताई थी। इसके प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है।

पड़ोसी राज्यों से की बायोडिकम्पोजर प्रयोग करने की अपील

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हम पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे कदम उठाए। केजरीवाल ने कहा कि वे रिपोर्ट लेकर हम जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता 10 अक्टूबर के आसपास फिर से खराब हो जाएगी और नवंबर अंत तक इसी तरह जारी रहेगी, मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के कारण ऐसा होगा। पिछले साल, दिल्ली सरकार ने यह प्रभावी समाधान निकाला है।

Tags:

Kejriwal
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue