Hindi News / Indianews / Three Women Put All Their Strength Behind Victory Of Pravesh Verma Know Who Are Those Ladies Who Defeated Kejriwal Aap Became A Disaster

प्रवेश वर्मा की जीत के पीछे इन 3 महिलाओं ने झोंकी पूरी ताकत, जानिए कौन हैं वो देवियां जिसने केजरीवाल को चटाई धूल, आप बन गई 'आपदा'

Parvesh Verma: प्रचंड जीत के बाद प्रवेश वर्मा की दोनों बेटियों ने दिल्ली के मतदाताओं का आभार जताया है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Parvesh Verma: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के घर पर जश्न का माहौल है। उन्होंने न सिर्फ नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया, बल्कि उनकी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार जीत दर्ज की है। प्रचंड जीत के बाद प्रवेश वर्मा की दोनों बेटियों ने दिल्ली के मतदाताओं का आभार जताया है। उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रवेश वर्मा की दो बेटियां हैं। एक का नाम त्रिशा सिंह और दूसरी का नाम सानिधि सिंह है। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम शिवेन सिंह है। 

बेटियों ने जमकर किया चुनाव प्रचार

प्रवेश वर्मा के चुनाव जीतने के बाद उनकी बेटियां और उनकी पत्नी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। बताया जा रहा है कि, पूरे परिवार ने अपने पिता के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अब जीत के बाद उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। त्रिशा और सानिधि ने कहा, “दिल्ली की जनता ने इस बार झूठ को जीतने नहीं दिया। हमने पहले ही स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी कर दी थी, बस सही समय का इंतजार था।” आपको जानकारी के लिए बता दें कि, प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उन्हें दिल्ली की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है।

‘साबरमती आश्रम याचिका में भावनाओं को न लाएं…’ महात्मा गांधी के रिश्तेदार से ये क्या कह गई अदालत, हर तरफ हो रही है चर्चा

Parvesh Verma (प्रवेश वर्मा की जीत में किन 3 महिलाओं का हाथ)

मेक्सिको में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर में 41 लोगों की मौत

कौन हैं प्रवेश वर्मा की पत्नी?

नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने से पहले वे पश्चिमी दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक समझ और दिल्ली से गहरे जुड़ाव ने उन्हें मजबूत अभियान चलाने में मदद की। अब उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में भी माना जा रहा है। प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी हैं। उन्होंने भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने रैलियों, सामुदायिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक संवादों में भाग लिया, जिससे मतदाताओं के साथ व्यक्तिगत संबंध स्थापित करने में मदद मिली। जीत के बाद उन्होंने कहा, “यह जीत प्रवेश वर्मा के नेतृत्व और विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास का प्रमाण है।”

2013 में किया राजनीति में प्रवेश

7 नवंबर 1977 को जन्मे प्रवेश वर्मा राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। प्रवेश वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से और उच्च शिक्षा किरोड़ीमल कॉलेज से प्राप्त की। उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। प्रवेश वर्मा ने 2013 में राजनीति में प्रवेश किया और महरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री को हराया। इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2024 में उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया और राज्य की राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया।

MP में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, दिल्ली से भी खराब स्थिति में ग्वालियर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी

Tags:

Delhi Election ResultParvesh VermaParvesh Verma daughters
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue