Hindi News / Uttar Pradesh / Uttar Pradesh Bjp Presidents Changes Before The Battle Of 2027 Big Reshuffle In Up Bjp District Presidents Of Many Districts Changed Know Who Got The Command Where

2027 के रण से पहले यूपी BJP में बड़ा फेरदबल, कई जिलों के जिलाध्यक्षों को बदला, जानें किसे कहां मिली कमान?

India News (इंडिया न्यूज)Uttar Pradesh BJP Presidents Changes: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने कई जिलों के जिला अध्यक्ष बदले हैं तो कुछ जगह पुराने जिला अध्यक्षों को मौका दिया है। इस बार संगठन में महिलाओं की भागीदारी भी […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज)Uttar Pradesh BJP Presidents Changes: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने कई जिलों के जिला अध्यक्ष बदले हैं तो कुछ जगह पुराने जिला अध्यक्षों को मौका दिया है। इस बार संगठन में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ाई गई है। कई जिलों में महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने जिला अध्यक्ष के साथ महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। बुलंदशहर में भाजपा ने पुराने चेहरे पर भरोसा जताया है। इस बार भाजपा ने हर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से जारी सूची में इटावा में अनूप गुप्ता, झांसी में प्रदीप पटेल, रामपुर में हरीश गंगवार, मथुरा में निर्भय पांडेय, ललितपुर में हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर में ओमप्रकाश राय, मुरादाबाद में आकाश पाल, बुलंदशहर में विकास चौहान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। विकास चौहान पहले भी जिला अध्यक्ष के पद पर थे। संगठन ने उन्हें फिर से मौका दिया है।

इसके अलावा मैनपुरी में ममता राजपूत, औरैया में सर्वेश कठेरिया, कन्नौज में वीर सिंह भदोरिया, फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर, कासगंज में नीरज शर्मा, उन्नाव में अनुराग अवस्थी, आजमगढ़ में ध्रुव सिंह, आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, हरदोई में अजीत सिंह बब्बन और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सुधांशु शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के काफी करीबी माने जाते हैं. नोएडा की बात करें तो अभिषेक शर्मा, आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, लखनऊ में विजय मौर्य, रायबरेली में बुद्धि लाल, लालगंज में विनोद राजभर, सुल्तानपुर में सुशील त्रिपाठी, चित्रकूट में महेंद्र कोटरी, गाजियाबाद में चैन पाल सिंह गुर्जर, बहराईच में ब्रजेश पांडे, गोंडा में किशोर कश्यप, बलिया में संजय मिश्रा, मछलीशहर में अजय सिंह, मऊ में रामाश्रय मौर्य, बरेली में सोमपाल शर्मा, आंवला में आदेश प्रताप और बदायूं में राजीव गुप्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

UP Weather News Today: तपती गर्मी ने यूपी वालों का किया बुरा हाल, कुछ ही दिनों में मिलेगी राहत, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 ट्रॉफी पर किया कब्जा, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया

महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिली

जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा के साथ ही महानगर अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। गोरखपुर से देवेश श्रीवास्तव, मथुरा से राजू यादव, आगरा से राजकुमार गुप्ता, लखनऊ से आनंद द्विवेदी, मेरठ से विवेक रस्तोगी, गाजियाबाद से मयंक, नोएडा से महेश चौहान, बरेली से अधिराज सक्सेना के नामों की महानगर अध्यक्ष के रूप में घोषणा की गई है।

बिजनौर में भूपेंद्र चौहान बने रहेंगे जिला अध्यक्ष

बिजनौर में रविवार दोपहर मंडावर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी एमएलसी अरुण पाठक ने भूपेंद्र चौहान बॉबी को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही भूपेंद्र चौहान जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। समर्थकों ने जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ ​​बॉबी का माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी को फिर मौका

मुजफ्फरनगर के गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी पूरनलाल लोधी और प्रदेश के पर्यावरण एवं वन मंत्री केपी मलिक ने एक बार फिर सुधीर सैनी के नाम की घोषणा की। सभी जिलों में घोषित जिला अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय पर लाइव दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BLA ने इस तरह पाकिस्तानी सेना के काफिले को बनाया निशाना, एक-एक डिटेल आया सामने, देख ISI के उड़े होश

Tags:

agra BJP presidentBJP District presidentBJP district president appointmentUP BJP District PresidentsUttar Pradesh BJP Presidents Changes
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue