427
Mika Singh-Rakhi Sawant Viral Video: साल 2006 में बॉलीवुड में हुई एक कॉन्ट्रोवर्सी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस बारे में जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हुआ। पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का वीडियो खूब चर्चा की विषय बना। मीका सिंह ने एक्ट्रेस को जबरदस्ती किस किया था। दरअसल उस दिन मिका सिंह का जन्मदिन था। राखी सांवत भी उस पार्टी में शामिल हुई थी। उसी दौरान यह घटन घटी. उस दौरान मिका सिंह को काफी बदनामी का भी सामना करना पड़ा था।
मिका सिंह ने राखी सावंत को किया था जबरदस्ती किस
इस घटना का बाद एक्ट्रेस ने सिंगर मीका सिंह पर बिना उनकी सहमति के जबरन किस करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मीका सिंह को जबरन किस करने और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार तक कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
सालों बाद सिंगर ने तोड़ी चुप्पी
इस मामले पर सालों बाद सिंगर मिका सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कई सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने सालों बाद दी गई अपनी सफाई में कहा कि – मुझे लगा था कि हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। उस दिन मेरा जन्मदिन था। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि जन्मदिन पर क्या होता है। उस दौरान आप किसी को भी पीआर के जरिए बुला सकते थे। उस दौरान राखी भी आई थी। वो कोई गलती नहीं थी, वह सब बस उस दौरान हो गया।
मिका सिंह ने दी सफाई
मिका सिंह ने आग कहा कि- हमने केक काटा, उसके बाद एक्ट्रेस के कुछ दोस्तों ने उनके चेहरे पर केक लगाने की कोशिश की। मैंने उनसे केक लगाने के लिए मना कर दिया। उसके बाद वह मुझे प्यार से किस करने लगी। मैं आपको कैसे इस बात का यकीन दिलाऊं की मैंने किस नहीं किया था। मैंने अपने होठो पर हाथ रखा हुआ था। मैंने राखी को किस नहीं किया। राखी ने उस वक्त उस चीज को एन्जॉय किया था। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें मेरे खिलाफ भड़का दिया। 2022 में जाकर मेरा ये केस खत्म हुआ है।