CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में नई सरकार की तस्वीर अब साफ हो गई है. नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वह 10वीं बार बिहार के सीएम बन चुके हैं. जबकि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री. जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है, जबकि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायकों का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है. इसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी. इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक शामिल होंगे और एनडीए नेता का औपचारिक चुनाव होगा.
CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "... हमने पहले भी वादा किया था और इस बार भी वादा पूरा करेंगे... हम लोगों का सम्मलित योगदान है. सभी ने मेहनत की और काम किया है। यह 20 सालों की मेहनत का फल है."
#WATCH पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "... हमने पहले भी वादा किया था और इस बार भी वादा पूरा करेंगे... हम लोगों का सम्मलित योगदान है। सभी ने मेहनत की और काम किया है। यह 20 सालों की मेहनत का फल है।" pic.twitter.com/zk9LyEB2eS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "कानून के राज में बिहार विकास करेगा. सरकार की यही प्राथमिकता है। मैं पहले मंत्री था और मंत्री पद छोड़कर मैंने संगठन की सेवा की थी... मेरे अध्यक्ष के काल में यह चुनाव हुआ. मैंने लक्ष्य पूरा किया और मैं मंत्री बन गया."
#WATCH पटना, बिहार: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "कानून के राज में बिहार विकास करेगा। सरकार की यही प्राथमिकता है। मैं पहले मंत्री था और मंत्री पद छोड़कर मैंने संगठन की सेवा की थी... मेरे अध्यक्ष के काल में यह… pic.twitter.com/SxUFdLldu3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कुल 26 मंत्रियों ने भी शपथ
1. सम्राट चौधरी
2. विजय सिन्हा
3. विजयकुमार सिन्हा
4. श्रवण कुमार
5. मंगल पांडेय
6. अशोक चौधरी
7. लेसी सिंह
8. मदन सहनी
9. नितिन नबीन
10. रामकृपाल यादव
11. संतोष कुमार सुमन
12. सुनील कुमार
13. जमा खान
14. दिलीप कुमार जयसवाल
15. संजय सिंह टाइगर
16. अरुण शंकर प्रसाद
17. सुरेंद्र मेहता
18. नारायण प्रसाद
19. लखेंद्र कुमार
20. श्रेयसी सिंह
21. डॉक्टर प्रमोद कुमार
22. रमा निषाद
23. संजय कुमार
24. संजय कुमार सिंह
25. दीपक प्रकाश
26. अशोक कुमार सुमन
CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया. बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई.
CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.