अवैध बेटिंग और जुए का संचालन
ED की जांच में पता चला कि ये अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म भारत में बिना किसी अनुमति के अवैध बेटिंग और जुए की गतिविधियां चला रहे थे. ED की जांच में पाया गया कि इन सेलिब्रिटीज ने जानबूझकर विदेशी कंपनियों के साथ समझौते किए थे. इन समझौतों के तहत, उन्होंने इन अवैध ऐप्स का प्रमोशन किया. इसके बदले में उन्हें जो पैसा मिला, उसे भी विदेशी कंपनियों के जरिए रूट किया गया. ED का आरोप है कि यह अवैध बेटिंग से कमाए गए अपराध की कमाई के असली सोर्स को छिपाने के लिए किया गया था.
बिना कानूनी अनुमति के संचालन
ED ने अपनी जांच में पुष्टि की है कि 1xBet भारत में बिना किसी कानूनी अनुमति के काम कर रहा था. यह ऐप सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और प्रिंट मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को बेटिंग के लिए लुभा रहा था. गौरतलब है कि 6 अक्टूबर, 2025 को ED ने इस मामले में क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी. अब तक, क्रिकेट और मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम इस घोटाले में फंस चुके हैं.
किस सेलिब्रिटी की कितनी संपत्ति जब्त
| नाम | पीएओ (PAO) के अनुसार कुर्की राशि |
| सोनू सूद | 1,00,00,000 |
| युवराज सिंह | 2,50,00,000 |
| शिखर धवन | 4,55,00,000 |
| मीरा रौतेला (उर्वशी रौतेला की मां) | 2,02,66,464 |
| मिमी चक्रवर्ती | 59,00,000 |
| सुश्री नेहा शर्मा | 1,26,47,673.25 |
| सुरेश रैना | 6,64,08,180 |
| रॉबिन उथप्पा | 8,26,000 |
| अंकुश हाजरा | 47,20,000 |