Jacob Duffy: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच बे ओवल माउंट माउंगानुई में तीसरा टेस्ट न्यूजीलैंड की जीत के साथ खत्म हुआ. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 138 रन पर ऑल आउट कर दिया और 323 रन से जीत हासिल की. गेंद से जैकब डफी ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए. साथ ही एजाज पटेल ने 3 विकेट लेकर टीम को मुश्किल में डाल दिया.
न्यूजीलैंड को मिली बड़ी जीत
तीन मुकाबले के सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की पहली पारी 575-8 पर घोषित कर दी गई. वहीं वेस्टइंडीज पहली पारी में 10 विकेट के मुकसान पर 420 रन बना सकी. जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 306-2 पर पारी घोषित कर दी.दूसरी पारी में जीत के लिए उसे 462 रन का टारगेट मिला. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 138 रन पर ऑल आउट हो गई.
जैकब डफी ने इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम
जैकब डफी ने अपने इस शानदार प्रर्दशन के बल पर एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया. जैकब डफी ने एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का महान रिचर्ड हैडली का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. 31 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने इस साल (2025) न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले गए 36 मैचों में कुल 81 बैट्समैन को आउट किया. दूसरी ओर हैडली ने 1985 में ब्लैक कैप्स के लिए 23 मैचों में 79 विकेट लिए थे.
2025 में किया था टेस्ट डेब्यू
डफी जिन्होंने 7 अगस्त 2025 को बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ कीवी टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. डफी ने 2025 में चार रेड-बॉल मैचों में 25 विकेट लिए. उन्होंने दिसंबर 2025 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ खेले गए तीनों टेस्ट में से हर एक में पांच विकेट लिए और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का अवॉर्ड जीता.
न्यूजीलैंड के लिए एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा विकेट
| खिलाड़ी | वर्ष | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | 5 विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|---|
| जैकब डफी (Jacob Duffy) | 2025 | 36 | 81 | 5/34 | 3 |
| रिचर्ड हेडली (Richard Hadlee) | 1985 | 23 | 79 | 9/52 | 6 |
| डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) | 2008 | 33 | 76 | 6/56 | 5 |
| ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) | 2015 | 25 | 72 | 5/27 | 3 |
| ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) | 2017 | 27 | 69 | 7/34 | 2 |
| क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) | 1999 | 30 | 68 | 7/27 | 4 |
| डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) | 2004 | 34 | 66 | 6/28 | 5 |
| ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) | 2018 | 27 | 66 | 6/30 | 3 |
| टिम साउदी (Tim Southee) | 2022 | 31 | 65 | 5/35 | 1 |
| मैट हेनरी (Matt Henry) | 2025 | 27 | 65 | 6/39 | 3 |
25 टेस्ट विकेट के अलावा डफी ने इस साल खेले गए 11 ODI मैचों में 21 बैट्समैन और 21 T20I मैचों में 35 बैट्समैन को आउट किया.