Hindi News / International / Ukraine Defence Ministry Claims

Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए

Ukraine Defence Ministry Claims इंडिया न्यूज, मास्को: Ukraine Defence Ministry Claims रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन ने दावा किया है उसने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। मास्को से शांति वार्ता की अपील के बीच यूक्रेन रक्षा मंत्रालय (Ukraine Defence Ministry) ने यह दावा किया है। उसने कहा है […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Ukraine Defence Ministry Claims

इंडिया न्यूज, मास्को:

Ukraine Defence Ministry Claims रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन ने दावा किया है उसने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। मास्को से शांति वार्ता की अपील के बीच यूक्रेन रक्षा मंत्रालय (Ukraine Defence Ministry) ने यह दावा किया है। उसने कहा है कि कल से अब तक रूस सेना के 1,000 से अधिक जवान उनकी सेना ने मार गिराए हैं। इसी के साथ रूस भी यूक्रेन सेना के सैनिकों द्वारा सरेंडर करने का दावा कर रहा है। यूक्रेन रक्षा मंत्रालय, Ukraine say, We killed more than 1000 Russian soldiers

कैसे नेतन्याहू की वजह से लूट गए बांग्लादेश के व्यापारी? इस्लामिक देश में मची तबाही, सदमे में आए मोहम्मद यूनुस

Members of Ukraine’s Territorial Defense Forces, volunteer military units of the Armed Forces, train close to Kyiv, Ukraine.

यूक्रेन के 150 सैनिकों ने सरेंडर किया, टैक व व्हीकल नष्ट किए : रूस

Ukraine Defence Ministry Claims

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन सेना के 150 से ज्यादा जवानों ने उसके समक्ष आत्मसमर्पण किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस बात का दावा किया है। उसने कहा है कि यूक्रेन सेना के अब तक रूस ने सात रॉकेट सिस्टम, 18 टैंक और 41 मोटर वाहन नष्ट कर दिए हैं। मंत्रालय ने इस बात की भी पुष्टि की है कि यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु उर्जा संयंत्र पर रूस ने अपना कब्जा कर लिया है। 36 साल पहले इस प्लांट में बड़ा परमाणु हादसा हुआ था।

नाजियों जैसा बर्ताव कर रहे पुतिन, वार्ता के लिए यूक्रेन के समक्ष सरेंडर की शर्त रखी

यूरोपीय संघ (EU) ने रूस की यूक्रेन पर दो दिन से सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उसने कहा है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में ‘नाजियों’ जैसा बर्ताव कर रहे हैं। गौरतलब है यूक्रेन ने रूस से बातचीत के जरिये मसले का समाधान निकालने की इच्छा जताई है पर रूस से इसके लिए शर्त रखी है कि पहले यूक्रेन की सेना सरेंडर करे तभी बातचीत हो पाएगी। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस की ओर से इस शर्त की जानकारी दी।

यूक्रेन को एस्टोनिया ने भेजी हथियारों की खेप : कुस्ति सालम

Ukraine Defence Ministry Claims

इस बीच संकट में घिरे यूक्रेन को एस्टोनिया (Estonia) की ओर से हथियार सप्लाई किए जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार इस देश नपे विमान रोधी सामग्री के साथ ही यूक्रेन को टैंक-रोधी मिसाइलें भेजी हैं। एस्टोनिया रक्षा मंत्रालय के महासचिव कुस्ति सालम ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, हम युक्रेन के लिए चिकित्सा उपकरण के अलावा 25 हजार सूखे भोजन और व्यक्तिगत उपकरण भेज रहे हैं। गोला-बारूद, अतिरिक्त मिसाइल और विमान भी कीव को मुहैया करवा रहे हैं।

इजरायल ने भी की यूक्रेन को मदद की पेशकश

Ukraine Defence Ministry Claims

इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

एस्टोनिया के साथ ही इजरायल ने भी यूक्रेन को मदद भेजने की पेशकश की है। इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से आज बात की और अपने देश की तरफ से उन्हें मानवीय सहायता उपलब्ध की पेशकश की है। नफ्ताली बेनेट ने लड़ाई के जल्द खत्म होने की उम्मीद भी दोहराई है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह इन मुश्किल दिनों में यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।

Also Read : Biden Warns Russia : पुतिन ने युद्ध चुना है अब वे और उनका देश नतीजा भुगतेंगे

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Russia Ukraine Conflict Live UpdatesRussia Ukraine Crisisrussia ukraine warRussian Foreign Minister Sergei LavrovUkraine Defence Ministry Claimsukraine russia dispute updateयूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

वक्फ कानून को लेकर यूपी-बिहार की सियासत में घमासान, मुसलमानों को अखिलेश का मिला सपोर्ट तो नीतीश से क्यों छिटक रहे मुस्लिम?
वक्फ कानून को लेकर यूपी-बिहार की सियासत में घमासान, मुसलमानों को अखिलेश का मिला सपोर्ट तो नीतीश से क्यों छिटक रहे मुस्लिम?
सपने में दिख जाए ये 5 चीजें तो समझो होने वाली है धनवर्षा! मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके दरवाज़े, क्या हैं स्वप्न शास्त्र के चमत्कारी इशारे?
सपने में दिख जाए ये 5 चीजें तो समझो होने वाली है धनवर्षा! मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके दरवाज़े, क्या हैं स्वप्न शास्त्र के चमत्कारी इशारे?
शिलाजीत भी इसके आगे भरता है पानी! ये पीला फल सौ घोड़ों की ताकत का है भंडार, बन जाओगे मर्दाना ताकत के देसी सुल्तान
शिलाजीत भी इसके आगे भरता है पानी! ये पीला फल सौ घोड़ों की ताकत का है भंडार, बन जाओगे मर्दाना ताकत के देसी सुल्तान
US Tariff War: Trump के टैरिफ वॉर से पूरी दुनिया के मार्केट में भारी उथल-पुथल, इन चीजों की कीमतों में आया भारी उछाल
US Tariff War: Trump के टैरिफ वॉर से पूरी दुनिया के मार्केट में भारी उथल-पुथल, इन चीजों की कीमतों में आया भारी उछाल
मौत आने से 6 महीने पहले मिलने लगते हैं ये खौफनाक संकेत! गरुड़ पुराण का रहस्य कैसे खोलता है यमलोक का दरवाज़ा?
मौत आने से 6 महीने पहले मिलने लगते हैं ये खौफनाक संकेत! गरुड़ पुराण का रहस्य कैसे खोलता है यमलोक का दरवाज़ा?
Advertisement · Scroll to continue