होम / Rahul Gandhi: राहुल गांधी के जातीय सवाल पर जानें जनता की राय

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के जातीय सवाल पर जानें जनता की राय

Shanu kumari • LAST UPDATED : February 27, 2024, 8:56 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव में महज कुछ महीने का समय बचा है। चुनाव की तैयारी में सारी पार्टियां जोर-शोर से जुट गई है। वहीं पार्टियों की तैयारियों को मीडिया द्वारा लगातार कवर किया जा रहा है। हालांकि जनता को सच्चाई दिखाने वाली मीडिया को इन दिनों उनका काम भारी पड़ने लगा है। पार्टियां के कार्यक्रताओं द्वारा मीडिया के लोगों पर हमला किया जाना शुरु हो गया है।

पहले भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान उत्तरप्रदेश के रायबरेली में इंडिया न्यूज के रिपोर्टर के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बदसलूकी की। जिसके बाद आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के समर्थकों की भीड़ ने पार्टी विधायक के खिलाफ एक लेख प्रकाशित करने के लिए कुरनूल शहर में एक तेलुगु अखबार के कार्यालय पर हमला किया।

राहुल गांधी का मीडिया के साथ व्यवहार को लेकर आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।

  • सवाल- क्या राहुल गांधी की पत्रकारों को जातियों में बॉंटने की राजनीति सही है?
    जबाव-

A. हां-               19.76%
B. नहीं-              76.54%
C.कह नहीं सकते-   3.70%

  • सवाल- राहुल गांधी बार-बार पत्रकारों से नाम, जाति, मालिक का नाम पूछते हैं, इसे आप क्या मानते हैं?
    जबाव-

A. मीडिया पर हमला –  13.58%
B. पत्रकारों का अपमान-  61.74%
C. राहुल गांधी की कुंठा-   6.17%
D. कह नहीं सकते-          18.51%

  • सवाल- इंडिया न्यूज़ के पत्रकार से बदसलूकी और मारपीट पर क्या राहुल गांधी को बिना शर्त माफ़ी मॉंगना चाहिए?
    जबाव-

A. हां-        82.71%
B. नहीं-        14.81%
C. कह नहीं सकते-    2.48%

  • सवाल- आज मीडिया और न्यायपालिका में जाति का सवाल उठाकर राहुल गांधी क्या हासिल करना चाहते हैं?
    जबाव-

A. अपनी कमजोरी पर पर्दा – 28.39%
B. राजनीतिक फ़ायदा उठाना-  37.05%
C. ब्रांड मोदी कमजोर करना-22.22%
D. कह नहीं सकते-12.34%

आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।

Also Read: 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए कल होगा मतदान, जानें क्या है जीत का फॉर्मूला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT