होम / Ashwani Sharma Congratulates Bhagwant Mann: भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी आप और भगवंत मान को जीत की बधाई

Ashwani Sharma Congratulates Bhagwant Mann: भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी आप और भगवंत मान को जीत की बधाई

India News Editor • LAST UPDATED : March 12, 2022, 8:37 pm IST

Ashwani Sharma Congratulates Bhagwant Mann

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़:
Ashwani Sharma Congratulates Bhagwant Mann: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) में जनता द्वारा भाजपा को दिए गए फतवे को स्वीकार करते हुए भगवंत मान (Bhagwant Maan) एवं आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र और राजनीति में कुछ भी हो सकता है और यही इसकी खूबसूरती है। लोकतंत्र में जनता के निर्णय को सिर झुका कर स्वीकार करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने जिस उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को पंजाब की सत्ता सौंपी है और अब देखना यह होगा कि जिस उम्मीद से जनता ने वोटिंग की है, उस पर आम आदमी पार्टी का क्या रुख रहेगा? भाजपा की भूमिका अब पहरेदार की है और जनता को जगाने की है।

कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी द्वारा जनता को दी गई ग्रांटीयों पर नजर रहेगी। भाजपा अपनी भूमिका बखूबी निभाएगी। शर्मा ने कहा कि पहली बार अपने दम पर प्रदेश में इतने बडे स्तर पर चुनाव लड़ा है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग के लिए पार्टी की तरफ से सभी का धन्यवाद किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। उन्होंने कहा कि जैसे 2022 के चुनाव में परिवर्तन देखने को मिला है वैसे ही 2024के पार्लियामेंट चुनाव में भी भाजपा के रूप में देखने को मिलेगा।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT