होम / Election Results 2022 BJP : जानिए, 2014 से लेकर अब तक भाजपा कितने राज्यों में?

Election Results 2022 BJP : जानिए, 2014 से लेकर अब तक भाजपा कितने राज्यों में?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : March 10, 2022, 3:29 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Election Results 2022 BJP: उत्तर प्रदेश सहित पांच विधानसभा चुनाव राज्यों में वोटों की गिनती के साथ-साथ नतीजे करीब-करीब साफ हो गए हैं। कोई भी पार्टी या अलायंस भाजपा को यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में लौटने से रोक नहीं पाए हैं। ये बात अलग है कि पंजाब में जरूर ‘आप’ ने जीत दर्ज की है। तो चलिए जानते हैं भाजपा का मई 2014 में क्या हाल था और 2022 कितने राज्यों में भाजपा की सरकार है या बनने वाली है।

2014 में देश के सात राज्यों में थी भाजपा की सरकार

 Election Results 2022 BJP

2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी। इस लोकसभा चुनाव में 545 में से 337 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इस समय महज सात राज्यों में भाजपा की सरकार थी, जबकि 14 राज्यों में कांग्रेस सरकार में थी। इसके बाद 2015 से 2017 के बीच यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनी।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 : पंजाब में आप 88 सीटों पर आगे

2018 में 21 राज्यों में भाजपा रही काबिज

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया। इसके बाद भाजपा ने एक-एक कर राज्यों में कांग्रेस पर बढ़त बनानी शुरू कर दी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की वापसी हुई। इसके साथ ही 2018 की शुरूआत में सबसे ज्यादा 21 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी थी।

2019 में 17 राज्यों में थी भाजपा ( Election Results 2022 BJP)

2018 के शुरूआत में भाजपा के लिए सब सही रहा, लेकिन कुछ महीने बाद ही उसके विजय रथ को जोरदार झटका लगा था। कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार गिराकर गठबंधन सरकार बनाई। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में भाजपा की सरकार गिर गई। हालांकि, बाद में फिर से भाजपा ने कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम जैसे राज्यों में सरकार बना ली। इस तरह 2014 के बाद सबसे कम भाजपा की सरकार इसी समय थी। 2019 में 17 राज्यों में भाजपा की सरकार थी।

2022 चुनाव से पहले कितने राज्यों में भाजपा की सरकार थी

2022 विधानसभा चुनाव से पहले देश के 18 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार थी। सबसे खास बात तो यह थी कि नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में भाजपा की सरकार थी। फरवरी 2022 में जिन पांच राज्यों गोवा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में चुनाव हुए, उनमें से चार राज्यों में भाजपा की सरकार थी।

Election Results 2022 BJP

Also Read : UP Assembly Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बढ़त बरकरार सपा दूसरे नंबर पर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT