होम / Punjab Assembly Election Result 2022 Kejriwal : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी जीत की बधाई

Punjab Assembly Election Result 2022 Kejriwal : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी जीत की बधाई

Vir Singh • LAST UPDATED : March 10, 2022, 3:53 pm IST

Punjab Assembly Election Result 2022 Kejriwal

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली/चंडीगढ़:

Punjab Assembly Election Result 2022 Kejriwal पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 90 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता का जनादेश के लिए आभार जताया है और कार्यकर्ताओं व जनता को भी जीत की बधाई दी है। उन्होंने पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी भगवंत मान के साथ फोटो भी ट्वीट की है। केजरीवाल ने राज्य में आप की जीत को इंकलाबी बताया है।

भगवंत मान के घर सुबह से जश्न का माहौल

Punjab Assembly Election Result 2022 Kejriwal

पंजाब में आप के सीएम प्रत्याशी भगवंत मान के घर सुबह से जलेबियां भी बन रही थीं। उनके घर को फूलों से सजाया गया है। आप के अन्य नेताओं के घरों में भी नाच गाने चल रहे हैं। सब जश्न मनाने में मशगूल हो गए हैं। वहीं राज्य के मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी और अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल चुनाव हार गए हैं जिसके कारण उनके घरों में सन्नाटा पसरा है।

सही साबित हुए एग्जिट पोल के नतीजे

गौरतलब है कि एग्जिट पोल्स में आप को पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया था। इस तरह एग्जिट पोल्स के नतीजे सही साबित हुए हैं। इसमें अकाली दल-बसपा गठबंधन के दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान था। एग्जिट पोल्स में तीसरे स्थान पर कांग्रेस और चौथे पर भाजपा के रहने का अनुमान था। लेकिन अब तक मिले नतीजों के अनुसार बीजेपी, कांग्रेस को दहाई के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Madhya Pradesh: इंदौर के लड़के ने ऑनलाइन किया ऑस्ट्रेलियाई लड़की का यौन शोषण, CBI ने मामला किया दर्ज- Indianews
Sri Lanka Temple:  श्रीलंका के मंदिर मे भारत के इस नदी के जल से होता है अभिषेक, जानें वजह-Indianews
Ohio Sex Worker: HIV पॉजिटिव सेक्स वर्कर के थे 200 क्लाइंट को बनाया मोहरा, पुलिस ने दी ये चेतावनी-Indianews
Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 1984 के बाद से सबसे अधिक हुआ मतदान, जानें मुख्य कारण- Indianews
Ukraine: यूएन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को लेकर जारी किया बयान, जानें क्या कहा-Indianews
Islamic State terrorists: गुजरात में पकड़े गए ISIS आतंकी, यहूदी स्थल, हिंदू नेता थे निशाने पर- Indianews
Swati Maliwal Case: दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे हैं…, स्वाति मालीवाल ने किया AAP पर पलटवार-Indianews
ADVERTISEMENT