होम / UP Assembly Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बढ़त बरकरार सपा दूसरे नंबर पर

UP Assembly Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बढ़त बरकरार सपा दूसरे नंबर पर

Vir Singh • LAST UPDATED : March 10, 2022, 11:20 am IST

UP Assembly Election Result 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election Result 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब तक तीन चरणों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी की बढ़त बरकरार है वहीं दूसरे नबर पर समाजवादी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने अब तक स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी को 230 तथा सपा को 103 सीट पर बढ़त मिली है।

पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रमुख दलों के नतीजे

पार्टी सीट मत प्रतिशत
भाजपा 312 39.67
सपा 47 21.82
बसपा 19 22.23
अपना दल 09 0.98
कांग्रेस 07 6.25
सुभासपा 04 0.70
निषाद पार्टी 01 0.62
रालोद 01 1.78

गोरखपुर शहर से सीएम योगी सबसे आगे

तीन चरणों के परिणामों में मुख्यमंत्री और बीजेपी के गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ 12,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं सपा की सुभावती शुक्ला को इस सीट से 4290 वोट मिले हैं। ताजा जानकारी के अनुसार सीएम योगी को 16569 मत प्राप्त हुए हैं। समाज पार्टी के चंद्रशेखर को मात्र 903 वोट मिले हैं।

बीजेपी से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे

कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा से पाला बदल कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य 2607 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं। कुशीनगर की तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी असीम कुमार राय करीब नौ हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 : पंजाब में आप 88 सीटों पर आगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

फिल्म प्रमोशन में एक आदमी की इस हरकत पर भड़की Lara Dutta, लात-घूंसे से की पिटाई -Indianews
Philippines Heat Wave: फिलीपीन के छात्र चिलचिलाती गर्मी से परेशान, पारा 50 के पार- indianews
Virat Kohli: विराट के प्रदर्शन पर संदेह करने वाले आलोचकों को मिला करारा जवाब, किंग कोहली ने अपने अंदाज में दिया जवाब-Indianews
Prajwal Revanna Video: जब भी प्रज्वल रेवन्ना घर लौटते थे तो हमें डर…., घर में काम करने वाली महिलाओं ने बताई अपनी आपबीती
बीच म्यूजिक कॉन्सर्ट में Arijit Singh ने पाक की इस एक्ट्रेस से मांगी माफी, वीडियो वायरल -Indianews
Weather Update: तेज धूप ने किया नाक में दम, कई राज्यों में पारा 44 के पार; जानें ताजा वेदर अपडेट- indianews
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की गई जान-Indianews
ADVERTISEMENT