Live TV
Search
Home > एस्ट्रो > Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया 2026 पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! कुबेर देव की कृपा से मिलेगा धन-लाभ

Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया 2026 पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! कुबेर देव की कृपा से मिलेगा धन-लाभ

Akshaya Tritiya 2026: इस बार की अक्षय तृतीया कुछ राशियों के लिए खास मानी जा रही है. ज्योतिषियों के मुताबिक, इन राशियों पर धन के देवता कुबेर की विशेष नजर रह सकती है, जिससे उनके जीवन में आर्थिक सुधार और नए अवसर देखने को मिल सकते हैं.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: April 12, 2026 14:03:19 IST

Mobile Ads 1x1

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिसे हिंदू धर्म में बेहद शुभ और फलदायी तिथि माना जाता है. शास्त्रों में इसे साल के सबसे श्रेष्ठ मुहूर्तों में गिना गया है. मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और अच्छे कर्मों का फल कभी समाप्त नहीं होता, बल्कि जीवनभर शुभ परिणाम देता रहता है.इसी कारण इस दिन सोना-चांदी, आभूषण या अन्य कीमती चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया निवेश व्यक्ति की समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि करता है.

धन के देवता माने जाने वाले भगवान कुबेर को सोने-चांदी और संपत्ति का स्वामी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस खास दिन पर उनकी कृपा कुछ राशियों पर विशेष रूप से बनी रहती है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस बार अक्षय तृतीया पर लाभ मिलने के संकेत हैं—

 वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय निवेश के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. खासकर प्रॉपर्टी या सोना-चांदी में पैसा लगाना भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं. पढ़ाई या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना बेहतर फायदा मिलने की संभावना है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए धन से जुड़े मामलों में यह समय सकारात्मक रह सकता है. अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार करने वालों को बड़ा फायदा मिलने के संकेत हैं और कोई नई डील भी हाथ लग सकती है. काम के सिलसिले में यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

अक्षय तृतीया का प्रभाव इस राशि के जातकों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है. खर्चों में कमी आएगी और बचत बढ़ने के योग बनेंगे. प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

 धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय प्रगति का संकेत दे रहा है. व्यापार या नौकरी में धीरे-धीरे उन्नति देखने को मिल सकती है. आमदनी बढ़ने से आत्मविश्वास भी मजबूत होगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और काम में आ रही रुकावटें भी कम होती नजर आएंगी. धार्मिक और सकारात्मक कार्यों की ओर रुचि बढ़ सकती है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS