Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: होली का त्योहार आने में अब ज्यादा समय नहीं है, ऐसे में भोजपुरी सिंगर्स के बीच होली वाइब बन चुकी है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के गानों की लहर दौड़ रही है. ऐसे में भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘देवरवा रेडी बा’ रिलीज हो चुका हैं, जो होली पार्टी वाइब सेट करने के लिए परफेक्ट हैं. गाने में प्रिया पाठक का साड़ी में बोल्ड अंदाज फैंस को क्रेजी कर रहा है.
नया भोजपुरी होली गाना ‘देवरवा रेडी बा’ हुआ रिलीज
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘देवरवा रेडी बा’ भोजपुरी बबाल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गाया हैं. गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू देवर बन प्रिया पाठक बनी भौजी को होली के रंगों में रंगते नजर आ रहे हैं और अपनी भाभी के साथ खूब मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं. वहीं प्रिया पाठक अपने जबरदस्त बोल्ड अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं, सेक्सी कमर मटकाते हुए एक्ट्रेस का अंदार लोगों को घायल कर रहा है. होली की मस्ती और भाभी देवर का हंसी- मजाक होली की पूरी वाइब सेट कर देने वाला है, लोगों को गाने का वीडियो और म्यूजिक बेहद जबरदस्त लग रहा हैं, सोशल मीडिया पर गाने को भर-भर कर प्यार मिल रहा है, इतना ही नहीं लोग इस गाने पर रील भी बनाना शुरू कर दिए हैं. इंटरनेट पर इस गाने ने गर्दा उड़ा दिया है, कम ही समय में अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘देवरवा रेडी बा’ यूट्यूब पर भी तगड़ा ट्रेंड कर रहा है.
प्रिया पाठक ने दिखाया अपनी अदाओं का जलवा
नए भोजपुरी गाने ‘देवरवा रेडी बा’ में चारों तरफ होली का माहौल दिखाया है. रंग-गुलाल के बीच अरविंद अकेला कल्लू और प्रिया पाठक के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस साड़ी पहनी ठुमके लगाती दिख रही है और इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं अरविंद कुर्ता पजामा में हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों का देसी लुक होली के महौल को मजेदार बना रहा है. वीडियो में प्रिया अपने ऑनस्क्रीन देवर यानी अरविंद को चुटकुले अंदाज में कहती हैं कि तुम इधर- उधर से घूमते हुए मेरे दरबार पर आ ही गए. इसी बात पर देवर हंसते हुए जवाब देता है की भाभी घर से बाहर आओ फेवरेट रंग लेकर पूरी तरह तैयार हूं. गाने में भाभी- देवर की मसंत होली का माहौल सेट कर देने वाली है. फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने पर अपना भर- भर कमेंट कर रहे हैं.
गाने ‘देवरवा रेडी बा’ को दी शिल्पी राज ने अपनी अवाज
अरविंद अकेला कल्लू के नए भोजपुरी गाने ‘देवरवा रेडी बा’ को शिल्पी राज ने भी अपनी खूबसूरत अवाज दी है. गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया हैं, गाने को अंशुमान सिंह फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के तले प्रड्यूस किया गया हैं. इस धमाकेदार होली भोजपुरी सॉन्ग को राज किशोर प्रसाद ने डायरेक्ट किया है.