<
Categories: एस्ट्रो

सोने का ज्योतिषीय महत्व: सोना हर राशि के लिए शुभ नहीं, वरना धन और सेहत दोनों पर पड़ेगा असर

Gold Astro: कहीं सोना आपके लिए नुकसानदायक तो नहीं? वैदिक ज्योतिष में सोने का रहस्य क्या है, जानें, सोना किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं. सोना पहनने से पहले जान लें ये ज्योतिषीय नियम

Gold Astro: सोना केवल कीमती धातु ही नहीं, बल्कि ज्योतिष में इसका विशेष महत्व भी है और वैदिक ज्योतिष में इसे सूर्य ग्रह का प्रतीक माना गया है. सूर्य का प्रतीक होने के कारण इसे आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व, स्वास्थ्य और पिता का कारक ग्रह माना गया है. ऐसे में सही और गलत तरीके से सोना पहनने का असर व्यक्ति के कर्म, स्वास्थ्य, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सोना सभी व्यक्तियों के लिए शुभ नहीं होता है. ऐसे में सोना पहनते समय कुछ जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक है.

राशि चिन्हों के अनुसार सोना पहनने के महत्वपूर्ण नियम

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को सोना पहनने से मंगल के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है और काम में सफलता मिलती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए सोना शक्ति और धन का प्रतीक होता है, लेकिन इसे अंगूठे पर पहनने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शुक्र का प्रभाव कम हो सकता है.

मिथुन राशि

यदि मिथुन राशि वाले व्यक्ति सोना पहनते हैं तो यह बुद्धि और संचार कौशल को बढ़ा सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सोना पहनना मानसिक स्थिरता प्रदान करता है. इसे सीमित मात्रा में दाहिने हाथ में पहनना चाहिए.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग यदि सोना पहनते हैं तो आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलता है. ऐसे में सोने की चेन या सोने का हार पहनना शुभ माना जाता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों में सोना पहनने से मन को शांति मिलती है और करियर में सफलता के चांसेज बढ़ जाते हैं. ऐसे में लोगों को सोने की अंगूठी या चूड़ियाँ पहनना लाभकारी साबित हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों में सोना सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करती है. लेकिन ऐसे लोगों को पैरों में सोना पहनने से बचना चाहिए.

वृश्चिक राशि

इस राशि वाले लोगों को कम मात्रा में सोना पहनना चाहिए. और इसे सावधानी पूर्वक पहनें.

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों में सोना पहनने से ज्ञान और समृद्धि प्राप्त होता है, खासकर जब बृहस्पति बलशाली होता है.

मकर राशि

इस राशि के लिए सोना सामान्यतः अनुकूल नहीं होती है, क्योंकि इसमें शनि और सोने की ऊर्जाएं एक-दूसरे के विपरीत होती हैं.

कुंभ राशि

इस राशि वाले लोग सोना पहनने से पहले शनि की स्थिति की जांच कर लें.

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों में सोना पहनने से उनके स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि होता है, खास कर तब जब उनका बृहस्पति मजबूत होता है.
Share
Published by

Recent Posts

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST