<

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अब उनके निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड है.

Most Sixes In IPL: 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल का इतिहास पलट दिया है. राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से कोहराम मचा रखा है. 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 93 रनों तूफानी पारी खेली. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 10 गगनचुंबी छक्के आए. वैभव सूर्यवंशी अपना तीसरा आईपीएल शतक पूरा करने से सिर्फ 7 रन दूर रह गए. इसके बावजूद उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी के बाद मौजूदा आईपीएल सीजन में अपने 53 छक्के पूरे कर लिए हैं.

वह आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में 50 छक्कों का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज था. उन्होंने अभिषेक शर्मा ने 2024 के आईपीएल सीजन में 42 छक्के लगाए थे.

वैभव सूर्यवंशी ने रसेल-बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा

राजस्थान रॉयल्स (RR) के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने सिक्स लगाने के मामले में आंद्रे रसेल और जोस बटलर जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 53 छक्के लगा चुके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व ऑलराउंडर ने साल 2019 में 52 छक्के लगाए थे. वहीं, जोस बटलर ने 2022 में कुल 46 छक्के जड़े थे. अब वैभव सूर्यवंशी ने इन सभी दिग्गजों को पछाड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अब सिर्फ वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल उनसे आगे हैं.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल- 59 सिक्स
  • वैभव सूर्यवंशी- 53 सिक्स
  • आंद्रे रसेल- 52 सिक्स
  • क्रिस गेल- 51 सिक्स
  • जोस बटलर- 45 सिक्स

क्रिस गेल का टूटेगा रिकॉर्ड?

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं. क्रिस गेल ने साल 2012 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे. पिछले 14 सालों से क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है. अब 15 साल का बल्लेबाज इस महारिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गया है.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 53 छक्के लगा दिए हैं. अभी राजस्थान रॉयल्स लीग स्टेज में एक मैच खेलने वाली है. अगर राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जाती है, तो वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा पारियां खेलने का मौका मिलेगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को 1-2 पारियां खेलने को मिल सकती हैं. अगर वैभव सूर्यवंशी अगले मैच में 7 छक्के लगा देते हैं, तो वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST