Basant Panchami 2026: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. आइये जानते हैं यहां कि कैसे की जाती है बसंत पंचमी के दिन पूजा? कहां रखें मां सरस्वती की तस्वीर? किस दिशा में लगाएं दीपक?
Basant Panchami 202
Basant Panchami 2026: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता हैं, यह पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. जिन्हें विद्या, बुद्धि, कला, संगीत और वाणी की देवी माना जाता है. आइये जाते हैं इस साल बसंत पंचमी कब है? मां सरस्वती की पूजा कैसे की जाती है. कहां रखें मां सरस्वती की तस्वीर? किस दिशा में लगाएं दीपक?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी, शुक्रवार के दिन देर रात 02 बजकर 28 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 24 जनवरी, शनिवार के दिन देर रात 01 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार बसंत पंचमी 23 जनवरी के दिन मनाई जाएगी. इस दिन सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा, जब पंचमी तिथि ही रहेगी. वहीं 24 जनवरी के दिन सूर्योदय पर षष्ठी शुरू हो जाएगी। इसलिए मुख्य तिथि 23 जनवरी शुक्रवार है।
शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा और अमृत काल में पूजा करना सर्वोत्तम है.
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के लिए, सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र पहनें, पूजा स्थल को साफ करें, गंगाजल से शुद्ध करें, इसके बाद चौकी सजाकर मां की प्रतिमा या तस्वीर रखें, फिर गणेश पूजा के बाद मां को पीले फूल, पीली मिठाई और केसर की खीर मां सरस्वती को अर्पित करें, मां सरस्वती कें मंत्रों का जाप करें, किताबें और वाद्य यंत्र भी अर्पित करें, और आरती के साथ प्रसाद बांटें.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन पूजा के लिए मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र को हमेशा उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए. यह दिशा पूजा पाठ के लिए सबसे शुभ मानी जाती है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है.
मां सरस्वती की पूजा के बाद घर में दीपक जलाना चाहिए हैं और दीपक जलाने की सही दिशा पूर्व दिशा.ऐसे में बसंत पंचमी के दिन आपको घर में पूर्व दिशा में दीपक जलाना चाहिए
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Mata Vaishno Devi Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…
Mirzapur Murder Case: देवरी गांव में शनिवार सुबह गांव की प्रधान प्रतिभा सिंह के पति…
Sara Tendulkar Viral Video: एकाना स्टेडियम में दिखी ननद-भाभी की जबरदस्त बॉन्डिंग! सारा तेंदुलकर और…
हरियाणा के हिसार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें…
Asha Bhosle: संगीत की दुनिया के दिग्गज सिंगर आशा भोसले और मोहम्मद रफी के बीच…
Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ में एक महिला ने अपनी सास को रोटी में…