<
Categories: एस्ट्रो

Chaitra Navratri 2026: किन शुभ योगों में शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना मुहूर्त, कलश स्थापना का सही समय

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत इस बार कई शुभ योगों के साथ हो रही है. जानें नवरात्रि कब से शुरू है, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और कलश स्थापना के लिए सही समय कौन सी है.

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है, जब माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुभ योगों के साथ होने जा रही है, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद अच्छा मंगलकारी माना जा रहा है. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह जानना जरूरी है कि नवरात्रि का आरंभ कब हो रहा है, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और कलश स्थापना किस समय करना सबसे सही समय रहेगा.

चंद्र तिथियों में बदलाव के कारण नवरात्रि 8, 9 या 10 दिनों तक भी चल सकती है. ग्रेगोरियन पंचांग के अनुसार, यह त्योहार आमतौर पर मार्च या अप्रैल में आता है.

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि

द्रिक पंचांग के मुताबिक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुरुवार, 19 मार्च 2026 को प्रारंभ होगी. इसमें प्रतिपदा प्रारंभ तिथि- 19 मार्च 2026 है, और यह सुबह 6:52 बजे से है. प्रतिपदा समाप्त समय 20 मार्च 2026 सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर है. नवरात्रि का पहला व्रत इसी दिन रखा जाएगा, साथ ही कलश की स्थापना भी होगी.

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त कब है?

इस साल कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं. पहला मुहूर्त सुबह 6:52 से 7:43 बजे तक है तऔर दूसरा मुहूर्त दोपहर 12:05 से दोपहर 12:53 तक है. जिनके लिए सुबह के समय यह अनुष्ठान करना संभव नहीं हैं, वे दोपहर के मुहूर्त के दौरान ऐसा कर सकते हैं.

प्रतिपदा के शुभ योग क्या है?

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा. इसके साथ ही शुक्ल योग और ब्रह्म योग भी बनेगा. शुक्ल योग सुबह से 1:17 बजे तक रहेगा, जिसके बाद ब्रह्म योग शुरु होगा. सर्वार्थ सिद्धि योग 20 मार्च को सुबह 4:05 बजे से 6:25 बजे तक प्रभावी रहेगा. शुक्ल योग के दौरान कलश स्थापना की जाएगी.

पहले दिन में राहु काल होगा

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राहु काल दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा. ऐसे समय में शुभ या महत्वपूर्ण गतिविधियों को करने से बचना उचित होगा.

डिस्कलेमर: यह लेख प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है. यहां दी गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता या पूर्णता के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

UP Gold Silver Price 5 April: उत्तर प्रदेश में सोना महंगा या सस्ता? जानें आपके शहर में क्या है रेट

UP Gold Silver Price 5 April:लखनऊ, मेरठ, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद समेत राज्य के बड़े…

Last Updated: April 5, 2026 09:52:37 IST

किसान का बेटा IPL में बना ‘स्पीड मॉन्स्टर’! सबसे तेज गेंद डालकर बनाया खास रिकॉर्ड, कौन हैं अशोक शर्मा?

Who Is Ashok Sharma: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने…

Last Updated: April 5, 2026 09:48:44 IST

Gold Price Today 5 April: सोना एक हफ्ते में ₹2860 महंगा, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 5 April: आज 5 अप्रैल की कीमत की बात करें तो राजधानी…

Last Updated: April 5, 2026 09:26:44 IST

MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

MPBSE MP Board Result 2026 Date & Time: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 5, 2026 09:08:10 IST

अमेरिकी पायलट के लिए ग्राउंड पर उतरी यूएस आर्मी, इधर ईरान ने कर दी 66,000 डॉलर ईनाम की घोषणा

Israel Iran War: अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि ईरान के ऊपर एक F-15E…

Last Updated: April 5, 2026 08:49:29 IST

Babu Jagjivan Ram: पहले इंदिरा गांधी की तारीफ फिर विरोध, क्यों 2 बार PM बनने से चूके ‘बाबू’

Babu Jagjivan Ram: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बाद दलितों के बड़े…

Last Updated: April 5, 2026 09:08:02 IST