<
Categories: एस्ट्रो

Sagittarius Monthly Rashifal October 2025: प्रेम संबंध में सोच समझकर उठाने होंगे कदम, अक्टूबर माह में धनु राशि वालों को सफलता के मिल सकते हैं कई मौके

Sagittarius Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर का महीना धनु राशि वालों के लिए मिला- जुला रहने वाला है, इस महीने में व्यापारियों को बड़े जोखिम से बचना होगा और सरकारी कार्य समय पर निपटाना लाभकारी रहेगा।

October Sagittarius Monthly Rashifal 2025: धनु राशि वालों को अक्टूबर माह सतर्कता और परिश्रम के साथ धैर्य रखने वाला होगा। दूसरों की मदद करते हुए किसी पर अंधविश्वास न करें, क्योंकि गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षमता पर भरोसा रखें और जिम्मेदारियों को स्वयं निभाएं, तभी सफलता निश्चित होगी। व्यापारियों को बड़े जोखिम से बचना होगा और सरकारी कार्य समय पर निपटाना लाभकारी रहेगा। युवा वर्ग विवाह और प्रेम में सोच-समझकर कदम उठाएं, वहीं ज्ञान और कोर्स के माध्यम से खुद को अपडेट करना इस बार फायदेमंद साबित होगा। परिवार में छोटे विवाद टालें, संतान का ध्यान रखें और स्वास्थ्य में, विशेषकर आंखों और स्किन पर सतर्क रहें। चलिए पंडित शशिशेखर त्रिपाठी (Pandit Shashishekhar Tripathi) द्वारा कुछ और बातों को विस्तार से जानते हैं। 

सरलता का दूसरे लोग उठा सकते हैं फायदा

धनु राशि वाले इस माह दूसरों की मदद करें, लेकिन किसी से ठगे न जाएं, क्योंकि आपकी सरलता का दूसरे व्यक्ति फायदा उठा सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का भी प्रयास कर सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखना होगा, ऐसे में जो भी कार्य सौंपें जाए वह कार्य स्वयं ही करें, दूसरों पर अत्यधिक भरोसा ठीक नहीं है। अभी तक आपने जो भी दूसरों के लिए समर्पण भाव दिखाया है, इसका पूर्ण फल मिलने का समय आ गया है। खुद को अपडेट करने के लिए यदि आप पढ़ाई या कोई कोर्स कर सके तो बहुत अच्छा होगा। 

लेटलतीफी की आदत में लाना होगा सुधार

ऑफिस में अधीनस्थों से तालमेल अच्छा रखें नहीं तो वह आपका विरोध कर सकते हैं। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को सजग रहते हुए, नियमों का कठोरता से पालन करना होगा यानी जो कार्य में ढिलाई रखते हैं या ऑफिस अक्सर लेट पहुंचते हैं, उनको माह के मध्य तक इसमें सुधार करना चाहिए। निःसंदेह अक्टूबर माह में आपको दूसरों से अधिक मेहनत और भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। माह मध्य  के बाद प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। 

व्यापारिक यात्राओं के हैं योग

कारोबार की बात करें तो स्टेशनरी से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए, 24 तारीख के बाद घाटा होनेकी आशंका है। व्यापारिक यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी, यदि आने वाले दिनों के लिए आप इसे प्लान कर रहे हैं तो बहुत अच्छा रहेगा। कारोबारी के जो भी सरकारी कार्य अटके हुए है, उसे माह के अंत तक बन जाना चाहिए।

ग्रहों की कृपा दिला सकती है अच्छे रिश्ते

जो युवा विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं उन्हें 18 तारीख तक अच्छे से प्रयास करना चाहिए, ग्रहों की कृपा अच्छे रिश्ते दिला सकती है। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति को स्थान न दें। विद्यार्थी वर्ग को टेक्नोलॉजी के माध्यम से खुद को जोड़ना होगा, यानी जो लोग ऑनलाइन क्लास एवं कोर्स करना चाह रहे हैं उनके लिए माह उपयुक्त रहेगा। 

संतान की सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट

पारिवारिक विवाद से इस माह बचकर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा। घर में यदि संतान छोटी है या कोई बच्चा है तो उसका ध्यान रखें। अपनों के प्रति मन में मनमुटाव न रखें, इस समय छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं। जीवनसाथी पर जो भी भार बना हुआ था, वह अब कम होता हुआ नजर आ रहा है। आंखों के विकारों के प्रति अलर्ट रहना होगा, खासकर बाएं आंख से संबंधित दिक्कतें रहेंगी। स्किन रोगों के प्रति अलर्ट रहने की सलाह है। वाहन की गति पर नियंत्रण रखें, दुर्घटना होने की आशंका है। खानपान में ऐसे भोजन को शामिल करना चाहिए, जो फाइबर युक्त हो चिकना और महीन भोजन पेट में कब्ज की समस्या दे सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Share
Published by
Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

IND vs ZIM: सुपर-8 में टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मैच, कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग? यहां जानें सारी डिटेल्स

IND vs ZIM Live Streaming: भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच 26 फरवरी को चेन्नई में…

Last Updated: February 24, 2026 14:50:06 IST

AI समिट विवाद: कौन हैं उदय भानु चिब, क्या हैं आरोप, जानिए उनका राजनीतिक सफर और पूरा प्रोफाइल

AI Summit controversy: AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में उदय भानु चिब…

Last Updated: February 24, 2026 14:50:04 IST

Lucknow Bomb Threat: लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची बम डिस्पोजल स्कवॉड की टीम

Lucknow Bomb Threat: लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद लोकल…

Last Updated: February 24, 2026 14:45:29 IST

UPSC CSE 2026: अब AI की नजर में होगी परीक्षा, यहां जानें भर्ती प्रक्रिया के नियमों के बारे में

UPSC CSE 2026 प्रीलिम्स (UPSC Prelims 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 फरवरी…

Last Updated: February 24, 2026 14:44:13 IST

दिल्ली के रणहौला के एक स्कूल में लगी भयानक आग, गार्ड रूम में जलकर वॉचमैन की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली: मामला दिल्ली के रणहोला इलाके का है, जहां मंगलवार को एमसीडी प्राइमरी स्कूल…

Last Updated: February 24, 2026 14:20:59 IST

जब खान सर के हॉस्पिटल में रात 1 बजे भड़का मरीज, फिर ऐसे संभली हालत; जानें पूरा मामला

Khan Sir Hospital: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,…

Last Updated: February 24, 2026 14:15:41 IST