<
Categories: Education

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के लिए प्रोविजनल लिस्ट जारी किया जा सकता है. प्रोविजनल लिस्ट इस लिंक kvsangathan.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं.

KVS Admission 2026 Provisional List: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया अब अगले महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब छात्रों और अभिभावकों को प्रोविजनल लिस्ट का बेसब्री से इंतज़ार है. प्रोविजनल लिस्ट जारी होने के बाद इस लिंक kvsangathan.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं.

KVS द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 (यदि लागू हो) और बालवाटिका-3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. वहीं, कक्षा 1 के लिए यह सूची 9 अप्रैल 2026 को घोषित होगी. हालांकि, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावी प्रक्रिया के चलते इन कक्षाओं की लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. इन सूचियों में चयनित छात्रों के नाम के साथ वेटिंग लिस्ट भी शामिल होगी, जिससे आगे की एडमिशन प्रक्रिया तय की जाएगी.

एडमिशन प्रक्रिया कैसे होगी पूरी?

KVS में दाखिला चरणबद्ध तरीके से होता है। सबसे पहले ‘शिक्षा का अधिकार’ (RTE) श्रेणी के छात्रों को प्रवेश दिया जाता है. इसके बाद सेवा प्राथमिकता श्रेणी I और II के छात्रों का नंबर आता है. अंत में, बची हुई सीटों पर अन्य श्रेणियों के छात्रों को एडमिशन दिया जाता है.

दूसरी और तीसरी लिस्ट की जानकारी

यदि पहली सूची के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी प्रोविजनल लिस्ट 16 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. इसके बाद तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी करने का कार्यक्रम है.

विशेष श्रेणियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर ऑनलाइन आवेदन पर्याप्त नहीं मिलते हैं, तो RTE, SC, ST और OBC (NCL) श्रेणियों के लिए 21 अप्रैल 2026 को दूसरी अधिसूचना जारी होगी. इन श्रेणियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 22 से 26 अप्रैल के बीच होंगे, जबकि एडमिशन प्रक्रिया 27 से 30 अप्रैल तक पूरी की जाएगी.

अन्य कक्षाओं के लिए एडमिशन अपडेट

कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए एडमिशन 2 से 8 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में लिए गए हैं. इनकी चयन सूची 13 अप्रैल को जारी होगी और दाखिले 15 से 20 अप्रैल के बीच होंगे.

कक्षा 11 एडमिशन कब शुरू होंगे?

कक्षा 11वीं में प्रवेश CBSE के कक्षा 10वीं के परिणाम पर निर्भर करेगा. KV छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन परिणाम के 10 दिनों के भीतर शुरू होगा, जबकि एडमिशन प्रक्रिया 20 दिनों में पूरी की जाएगी.

एडमिशन की अंतिम तिथि

कक्षा 11 को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं में एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है. विशेष परिस्थितियों में इसे 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाया जा सकता है

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित विद्यालय की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड और आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से चूक न हो.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST