<
Categories: एस्ट्रो

Weekly Love Horoscope 20 to 26 April: किस-किसका होगा ब्रेक, कौन करेगा हर रोज रोमांस; पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Love Horoscope 20 to 26 April 2026: इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए लव लाइफ में स्थिति थोड़ी सी गंभीर हो सकती है. यहां जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्रेम की स्थिति कैसी रहेगी?

Weekly Love Horoscope 20 to 26 April 2026: इस सप्ताह  सिंह, तुला के अलावा कई अन्य कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है. जानें इस सप्ताह (20 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026) मेष से मीन तक की तल लाइफ.   

मेष साप्ताहिक लव राशिफल (Aries Weekly Love Horoscope)

मेष राशि के शादीशुदा जातकों को अपने लाइफ पार्टनर के प्रति अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है. रिश्तों में गर्माहट के लिए साथ जरूरी है. आपकी बेरुखी लाइफ पार्टनर को परेशान कर सकती है. समझदारी तो इसी में है कि अपने लाइफ पार्टनर के साथ बैठें और बात करें. सिंगल हैं  तो आपके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. वीकेंड तक कोई आपको प्रपोज करेंगा. यानी लव लाइफ वीकेंड तक अच्छी हो जाएगी. 

वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल (Taurus Weekly Love Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा. लव कपल कम ही मुलाकात कर पाएंगे. इसके चलते बेचैन होने की जरूरत नहीं है. कोशिश करें कि लव पार्टनर को यह समझाएं कि प्यार मुलाकात का मोहताज नहीं होता है. यह एक एहसास है जो दोनों के भीतर हमेशा जिंदा रहना जरूरी है.वीकेंड मे्ं लव कपल कामों में अधिक उलझ सकते हैं. ऐसे में मुलाकात की संभावना कम रहेगी. 

मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल (Gemini Weekly Love Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह रिश्ता शानदार रहने वाला है. इस सप्ताह के मध्य में लाइफ पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है. इस सप्ताह की शुरुआत में सिंगल को कोई प्रपोज करेगा. किसी खास मुलाकात होगी जो तुरंत दिल को छू जाने का अहसास देने वाली है. कुल मिलाकर सिंगल्स को वीकेंड तक कोई लव पार्टनर मिलने वाला है. 

कर्क साप्ताहिक लव राशिफल (Cancer Weekly Love Horoscope)

 सही मायनों में कर्क राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह खुशियां देने वाला रहेगा. सिंगल राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लव की शुरुआत वाला रहेगा. किसी पुराने आकर्षण से दोबारा सामना हो सकता है. कुल मिलाकर ब्रेकअप के बाद कोई पुरानी जानकार आपसे जुड़ना चाहेगी. लव कपल सप्ताह में कई बार मुलाकात करेंगे. वीकेंड पर पति-पत्नी लंबी यात्रा पर जाएंगे. 

सिंह साप्ताहिक लव राशिफल (Leo Weekly Love Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए प्रेम से ब्रेक लेने कि चाह बढ़ सकती है। इस समय आप अपनी परेशानियों को खुद ही हल करना चाहेंगे, लेकिन इस कारण से रिश्ता दूर हो सकता है। इस समय अपने प्रेम को अपने साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। घर की बातें हों या काम के क्षेत्र का दबाव, अपने प्रिय से अवश्य साझा करें जिससे रिश्ता करीब आएगा और दूरी भी समाप्त होगी।

कन्या साप्ताहिक लव राशिफल (Virgo Weekly Love Horoscope)

अपने दिलों की बातों को साझा करने से भी इस सप्ताह प्रेम में भरोसा बढ़ेगा. इस सप्ताह कन्या राशि वालों का स्वभाव बहुत ही समझदारी भरा रह सकता है. आप अपने रिश्ते में बैलेंस और इमोशनल सुरक्षा महसूस कर सकते हैं. जो लोग लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशन में हैं उन्हें अचानक कोई अनुकूल खबर मिल सकती है. शादीशुदा लोग लाइफ पार्टनर से किसी गहरे विषय पर बातें कर सकते हैं.
 

तुला साप्ताहिक लव राशिफल (Libra Weekly Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह की शुरुआत में आप अपने रिश्ते को नाम देना चाहेंगे और इसके चलते सोच-विचार की स्थिति में होंगे. लव कपल के बीच नया रोमांच और रोमांस देखने को मिलेगा. सिंगल्स के लिए ये सप्ताह नए लोगों के साथ मुलाकात को दिखा रहा है. यानी सिंगल की जिंदगी में किसी की एंट्री होने वाली है. शादीशुदा पति-पत्नी बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं.

 

वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल (Scorpio Weekly Love Horoscope)

शादीशुदा लोगों को अपनी लव लाइफ में थोड़ा रोमांच वापस लाना चाहिए. वीकेंड पर आप किसी नई जगह पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास और आकर्षण बना रह सकता है. इस समय ज़रूरत से ज़्यादा अहम की भावना रिश्तों में रुकावट बन सकती है. लव कपल के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में अब आपको तय करना है कि आप  साथ रहना चाहते हैं या रिश्ते को बचाना. आप इस रिश्ते से बाहर निकल सकते हैं या फिर ब्रेकअप कर सकते हैं.  


धनु साप्ताहिक लव राशिफल (Sagittarius Weekly Love Horoscope)

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह लव लाइफ के लिहाज से मिला जुला रहेगा. शादीशुदा जातकों मे अनबन हो सकती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही प्रेम में तब्दील हो जाएगी. ज्यादातर धनु राशि के जातक अपने लव पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे. कोशिश करेंगे कि फोन और सोशल मीडिया से जुड़े रहें.  


मकर साप्ताहिक लव राशिफल (Capricorn Weekly Love Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए यह काफी भावनात्मक रहने वाला है.  मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन की उलझनों को साथी से नहीं छुपाना चाहिए, वरना रिश्ते में दिक्कत आ सकती है.शादीशुदा हैं तो उन्हें संतान या पारिवारिक मामलों में आपसी तालमेल बनाना होगा. लव पार्टनर सप्ताह में कई बार मुलाकात करेंगे. इस दौरान फैमिली प्लानिंग के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं.

कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल (Aquarius Weekly Love Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है. शादीशुदा जातकों को लाइफ पार्टनर से कोई महत्वपूर्ण भावनात्मक समर्थन मिल सकता है.
शादीशुदा पति-पत्नी हैं तो पूरा सप्ताह मिलाजुला रहेगा.बीच-बीच में रिश्तों में उलझन पैदा हो सकती है. किसी पुराने वादे को पूरा करने या कोई बड़ा निर्णय लेने का समय है. सिंगल की शादी के लिए वीकेंड पर अच्छे रिश्ते आएंगे.

मीन साप्ताहिक लव राशिफल (Pisces Weekly Love Horoscope)

मीन राशि के जातकों  की सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, वीकेंड तक लाइफ पार्टनर आपके साथ अच्छा व्यवहार करेगा. वह आपकी सारी बातों को मानेगा. शुक्रवार या शनिवार को आप लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. शादीशुदा जातकों की भी लव लाइफ अच्छी होगी. लव पार्टनर को ऐसा ना लगे कि आप उससे दूरी बन रहे हैं. सिंगल के लिए शादी के रिश्ते आएंगे. लव कपल इस सप्ताह कम ही मुलाकात कर पाएंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST

Gold Rates Today 01 June 2026: 01 जून को आपके शहरों में क्या रहे सोने के दाम, नोट करें यहां

Gold Ka Bhav Today 01 June 2026 : देश की राजधानी दिल्ली से चेन्नई तक…

Last Updated: June 1, 2026 19:22:48 IST

फर्जी हस्तांक्षर कांड पर ममता का तगड़ा एक्शन, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की TMC से हुई छुट्टी

TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…

Last Updated: June 1, 2026 16:12:56 IST