Who is Lizlaz: कोहली के लाइक से वायरल हुईं लिजलाज, कौन है ये जर्मन हसीना? तस्वीरें देख नहीं हटेगी नजर
Who is German Model Lizlaz: विराट कोहली के एक लाइक के बाद जर्मन की इंफ्लुएंसर लिजलाज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल, भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर जर्मन मॉडल लिजलाज की एक ग्लैमरस फोटो लाइक कर दी थी. जैसे ही फैंस को इसके बारे में पता चला, तो लिजलाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये जर्मन मॉडल लिजलाज कौन हैं? आइए तस्वीरें के जरिए जानते हैं लिजलाज के बारे में…
कौन हैं लिजलाज?
लिजलाज जर्मन की इंफ्लुएंसर और मॉडल हैं. इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, लिजलाज सिंगर और व्लॉगर भी हैं. यूट्यूब पर उनके 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
लिजलाज की पढ़ाई
जर्मन मॉडल लिजलाज ने मनोविज्ञान (Psychology) से M.Sc हासिल की है. फिलहाल वह मॉडलिंग कर रही हैं.
साउथ अफ्रीका ने भी कनेक्शन
मॉडल लिजलाज अभी जर्मनी में रहती हैं, लेकिन उनका जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था. इसके बाद वह जर्मनी में बड़ी हुईं, जिसके बाद वो वहां पर ही रहती हैं.
घूमने की शौकीन
लिजलाज घूमने की बहुत शौकीन हैं. उन्हें दुनिया के अलग-अलग शहरों में जाकर एक्सप्लोर करना पसंद है. साथ ही वहां दूसरे देशों के कल्चर, फूड और टूरिस्ट प्लेस को जानने के लिए वह बेहद एक्साइटेड रहती हैं.
भारत में आ चुकीं लिजलाज
लिजलाज ने बताया कि वह पिछले साल भारत के बेंगलुरु में अपने दोस्तों से मिलने के लिए आई थीं. वह कई महीनों तक भारत में रही थीं. इस दौरान उन्होंने भारत के कई राज्यों को एक्सप्लोर किया.
कोहली की फैन हैं लिजलाज
लिजलाज ने बताया कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फैन हैं. उन्होंने कहा कि विराट कोहली आरसीबी के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं. विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं.
कोहली के लाइक पर क्या बोलीं लिजलाज?
विराट कोहली के फोटो लाइक करने के बाद अनलाइक करने पर लिजलाज का रिएक्शन भी आया है. लिजलाज ने कहा कि उन्हें विराट कोहली के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि लोगों ने इसे बेवजह का मुद्दा बना दिया.
सोशल मीडिया पर फेमस
लिजलाज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर लिजलाज के करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.