Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

Sadhvi Satish Sail Profile: ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली है. भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब साध्वी सतीश सैल के सिर सजा. ऐसे में आइए जानते हैं कि साध्वी सतीश सैल कौन हैं?

Last Updated: April 20, 2026 | 9:58 PM IST
Who is Sadhvi Satish Sail - Photo Gallery
1/7

कौन हैं साध्वी सतीश सैल?

साध्वी सतीश सैल गोवा की रहने वाली हैं. उनके बारे में जानकारी सामने आ रही है कि वे 7 अलग-अलग भाषाओं को पढ़, लिख और बोल सकती हैं.

Sadhvi Satish Sail education - Photo Gallery
2/7

कहां से की पढ़ाई?

साध्वी ने कनाडा के एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में पढ़ाई की है. इसके अलावा अगर उनकी स्कूली शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्कूली शिक्षा अमृता विद्यालयम से पूरी की है.

Where was she born - Photo Gallery
3/7

कहां हुआ था जन्म?

साध्वी सतीश सैल का जन्म कर्नाटक के कारवार में हुआ था, गोवा में पली-बढ़ीं. वह न केवल एक मॉडल हैं, बल्कि एक उद्यमी भी हैं.

Advertised for several brands - Photo Gallery
4/7

कई ब्रांड्स का किया विज्ञापन

उन्होंने कई बड़े फैशन शो में रैंप वॉक किया है और कई जाने-माने ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया है.

Sadhvi is also co-founder of construction and development company - Photo Gallery
5/7

कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट कंपनी की सह-संस्थापक भी हैं साध्वी

वह एक कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट कंपनी की सह-संस्थापक भी हैं, इसलिए उनकी उपलब्धियां फैशन की दुनिया से कहीं आगे तक फैली हुई हैं.

She remains active in social work - Photo Gallery
6/7

सामाजिक कार्य में रहती हैं एक्टिव

साध्वी सतीश सैल सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. उन्होंने लगातार सार्थक कार्यों का समर्थन किया है, जिनमें बच्चों और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के लिए धन जुटाना भी शामिल है.

Sadhvi Satish Sail instagram followers - Photo Gallery
7/7

इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?

साध्वी सतीश सैल के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर 30.4 हजार फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अब तक 169 पोस्ट किए हैं.

More News