Shani Dosha Upay: व्यक्ति की जन्म कुंडली (Kundali) में अगर शनि दोष हो, तो उसका जीवन दिन पर दिन कठिन होता जाता है, नौकरी-व्यापार में परेशानियां आती हैं. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, लेकिन शनि दोष को कम करने के लिए शास्त्रों में कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं.
शनि दोष उपाय
Shani Dosha Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वो कर्मों के आधार पर फल देने वाले ‘न्यायाधिपति’ हैं.यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि का अशुभ प्रभाव हो, शनि दोष हो, साढ़ेसाती (Sadesati) या ढैय्या (Dhaiya) चल रही हो तो उसका जीवन दिन पर दिन कठिन होता जाता है, नौकरी-व्यापार में परेशानियां आती हैं. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. लेकिन कुंडली में शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शास्त्रों में कई सारे उपाय भी बताए गए हैं. जिनकी मदद से आप शनि के क्रूर प्रभाव को कम कर सकते हैं. आइये जानते हैं यहां कि शनि दोष को कम करने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार क्या उपाय करने चाहिए
मेष, सिंह, धनु (अग्नि तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर मंगलवार और शनिवार हनुमान जी की पूजा करनी और जरूरतमंदों को गुड़-चने का दान देना चाहिए.
वृषभ, कन्या, मकर (पृथ्वी तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.
मिथुन, तुला, कुंभ (वायु तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर शनिवार काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलानी चाहिए और शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए.
कर्क, वृश्चिक, मीन (जल तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर शनिवार छाया पात्र यानी सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Lung Cancer Myth vs Facts: बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू या शराब जैसे नशीले पदार्थ सेहत के लिए…
PM Modi Speech: आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन…
Bollywood Movie: सिनेमाई दुनिया में अक्सर कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो इतिहास रचने का…
नेपाल में सत्ता परिवर्तन के महज 24 घंटों के भीतर, पुलिस ने शनिवार सुबह (28…
PM Kisan 23th Installment Date 2026: विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद…
IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में…