Shukra Surya Gochar 2026: 6 फरवरी के दिन एक साथ सूर्य और शुक्र अपनी चाल बदलने वाले हैं, दोनों ग्रहों के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ 3 राशि के लोगों को होने वाला है, आइये जानते हैं यहां कि कौन सी है वो भाग्यशाली राशी
सूर्य-शुक्र गोचर 2026 6 फरवरी
Shukra-Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर सबसे महत्वपूर्ण होता है. ग्रह कभी राशि परिवर्तन करते है, तो कभी नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. ऐसे में ग्रहो के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ता है, इस दौरान कुछ राशिया भाग्यशाली होती है, तो कई लोगों को सावधान भी रहना होता हैं.
पंचांग के अनुसार 6 फरवरी के दिन दो बड़े ग्रह सूर्य और शुक्र एक साथ अपना चाल बदल रहे हैं. सूर्य को तेज, गौरव, सरकारी पद, पिता और राजनीति का कारक माना जाता है. वहीं शुक्र को धन, वैभव और ऐश्वर्य से जोड़ा जाता है. ऐसे में शुक्र देव मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. जबकि सूर्य मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. दोनों बड़े ग्रहों का एक साथ अपनी चाल बदलना दुर्लभ संयोग बना रहा है, जिससे 3 राशियों का भाग्य चमकने वाला है.
सूर्य और शुक्र के एक साथ अपना चाल बदलने से वृष राशि के लोगों का भाग्य चमकने वाला है नौकरी करने वालों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे. रोजगार तलाश कर रहे तो बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. सोना-चांदी या जमीन-जायदाद जैसी चीजों में पैसा निवेश करने के लिए समय सबसे अच्छा रहने वाला है. इस दौरान पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. बड़े कार्य में पिता का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा.
सूर्य और शुक्र का एक साथ चाल बदलने से वृश्चिक राशि वालों को भी काफी ज्यादा लाभ होने वाला है. संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा. सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि की संभावना है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना भी नजर आ रही है. नया घर, वाहन या भूमि खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है. करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. इस दौरान घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.
सूर्य और शुक्र के साथ गोचर करने से कुंभ राशि की भी किस्मत बदलने वाली है. धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे,व्यापारियों का बड़ा मुनाफा हो सकता है, खेल-कूद से जुड़े लोगों के लिए यह समय सफलता लाने वाला रहेगा. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और मिठी वाणी से सारे काम निकलवा सकते हैं. आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. वैवाहिक जीवन में प्यार ौर विश्वास बढ़ेगा.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…