<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन? जानें 1.42 लाख के इन Balenciaga जूतों का क्या है सच और भाईजान के इस अनोखे फैशन स्टेटमेंट के बारे में यहां जानिए...

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान अपनी सादगी और बेफिक्र अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उन्हें अक्सर बहुत ही साधारण टी-शर्ट और जींस पहने देखा जाता है लेकिन सलमान खान का इस बार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बिल्कुल अलग वजह से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फैंस का ध्यान सलमान के जूतों पर गया, जो पहली नजर में फटे-पुराने लग रहे थे. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, नेटिज़न्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने इसे सलमान की सादगी का सबूत बताया, तो कुछ ने इसे उनकी तरफ से सरासर लापरवाही करार दिया. हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिन जूतों को लोग फटा हुआ समझ रहे थे, उनकी कीमत असल में लाखों में है.

सलमान खान का वायरल लुक

दरअसल हाल ही में, एक इवेंट के दौरान सलमान खान को बेहद कैज़ुअल लुक में देखा गया. उन्होंने काले रंग की चेक वाली शर्ट और जींस पहनी हुई थी और उनकी कलाई पर उनका सिग्नेचर ‘लकी चार्म’ ब्रेसलेट भी नज़र आ रहा था. पैपराज़ी के लिए पोज देते समय सलमान काफी रिलैक्स्ड लग रहे थे लेकिन ठीक उसी पल लोगों का ध्यान उनके जूतों पर चला गया. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनके जूतों के आगे का चमड़ा उखड़ा हुआ लग रहा है, और एक जूते में तो बड़ा सा छेद भी दिखाई दे रहा है. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गए.

‘फटे’ जूते की कीमत लाखों में है

जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ी कि क्या सलमान खान के जूते सच में फटे हुए हैं, तो उनके पीछे की सच्चाई सामने आ गई. असल में, ये लग्ज़री फैशन ब्रांड Balenciaga के ‘सुपर-डिस्ट्रेस्ड’ स्नीकर्स हैं जिन्हें खास तौर पर ‘Paris Sneaker’ के नाम से जाना जाता है. फैशन की दुनिया में, यह स्टाइल ‘डिस्ट्रेस्ड लुक’ की कैटेगरी में आता है. आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि ये देखने में खराब लगने वाले जूते भारतीय रुपयों में लगभग 1,42,962 है.

जिस लग्ज़री ब्रांड की बात हो रही है, उसके अनुसार इन जूतों को जान-बूझकर ऐसा डिज़ाइन किया गया है ताकि वे गंदे, पुराने और पहले से पहने हुए लगें. ये स्नीकर्स एक क्लासिक डिज़ाइन को नए अंदाज़ में पेश करते हैं, जो 20वीं सदी के एथलेटिक लुक और एक सदाबहार कैज़ुअल स्टाइल को दिखाता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST