<
Categories: एस्ट्रो

Surya Grahan 2026 Rashifal: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण के बीच उदित हुए गुरु, इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर पैसा और तरक्की!

Surya Grahan 2026 Ka Rashi Par Asar: 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और गुरु उदय का दुर्लभ संयोग बन रहा है. जानिए किन 5 राशियों की किस्मत आज से चमकने वाली है!

Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: 12 अगस्त का दिन खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक तरफ जहां आज साल का सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ देवगुरु बृहस्पति का उदय भी इसी दिन हुआ है. ड्रिक पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को अस्त हुए गुरु ग्रह आज 12 अगस्त को सुबह 5:03 बजे कर्क राशि में उदित हो चुके हैं.

विशेष बात यह है कि सूर्य ग्रहण भी कर्क राशि में ही लग रहा है, जिससे यहां सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु की युति से दुर्लभ चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आज हरियाली अमावस्या का पावन पर्व भी है. इन सभी शुभ-अशुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 विशेष राशियों के लिए यह समय भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है.

सूर्य ग्रहण का समय और 5 भाग्यशाली राशियां

आज 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त को तड़के 4:25 बजे समाप्त होगा. ग्रहण के बीच गुरु के उदय और चतुर्ग्रही योग का शुभ प्रभाव इन 5 राशियों के लिए सफलता और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा:

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा या रुका हुआ भुगतान वापस मिलने की संभावना है. इसके अलावा, मनचाहे शहर या विभाग में तबादले की उम्मीद कर रहे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

2. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध चतुर्ग्रही योग में शामिल हैं. यह समय आपके धन और संपत्ति में वृद्धि कराने वाला रहेगा. नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, साथ ही पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश के लिए समय अनुकूल है. आय के नए स्रोत बनने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

3. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिन पर आज ग्रहण लग रहा है. हालांकि, ग्रहण समाप्त होने के बाद सिंह राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. राजनीति, समाज सेवा या नेतृत्व से जुड़े लोगों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल करने का यह सही समय है.

4. तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए अब अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है. नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा और अटके हुए जरूरी काम तेजी से पूरे होंगे.

5. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय और चतुर्ग्रही योग जबरदस्त आर्थिक लाभ लेकर आया है. परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. धार्मिक या सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा और आप दान-पुण्य पर खर्च करेंगे. इसके अलावा किसी सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है.

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं, पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इसे केवल सामान्य सूचना के रूप में लें. किसी भी निर्णय या उपाय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST