Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कई रूट डायवर्ट करने और कुछ रास्तों पर कुछ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की जानकारी दी गई है. फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर ये कदम उठाया गया है.
स्वतंत्रता दिवस
Delhi Traffic Advisory: 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां काफी पहले से ही शुरू हो जाती हैं. इस दिन रैलियों से लेकर झाकियों तक बहुत सारी चीजें दिखाई जाती हैं. वहीं दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखते हैं. वहीं अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस ने कई रूट डायवर्ट करने और कुछ रास्तों पर कुछ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की जानकारी दी है.
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर ये कदम उठाया गया है. दिल्ली के लाल किले और आसपास के इलाकों में 13 अगस्त को सुबह से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट और कुछ रास्तों को बंद करने के बारे में एडवाइजरी भी जारी की है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि लाल किले के आसपास सुबह 4 बजे से 10 बजे तक सामान्य ट्रैफिक बंद रहेगा. इस दौरान केवल लेबल लगे हुए वाहनों की आवाजाही को ही अनुमति दी जाएगी. 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छत्ता रेल), लोथियन रोड (जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल) के साथ ही एस्प्लेनेड रोड, लिंक रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड और निशाद राज मार्ग पर आम ट्रैफिक की आवाजाही बंद रहेगी. इसके साथ ही रिंग रोड पर राजघाट से आईएसबीटी तक भी सामान्य ट्रैफिक पर असर पड़ेगा.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सलाह दी गई है कि जिन वाहनों पर रिहर्सल के लिए पार्किंग लेबल नहीं हैं, उन वाहनों को कुछ रास्तों पर बचने का सलाह दी गई है. जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में इंडिया गेट, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, कॉपरनिकस मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, तिलक मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग समेत रिंग रोड, बीएसजेड मार्ग, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट और ए-प्वाइंट शामिल हैं.
दक्षिण दिल्ली से उत्तर दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, कमल अटातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सफदरजंग रोड, अरविंदो मार्ग, मंदिर मार्ग और पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप कनॉट प्लेस से उत्तर दिल्ली की तरफ सफर तय करना चाहते हैं, तो मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट ,एसपी मुखर्जी मार्ग, पीली कोठी, श्रद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट और नया स्ट्रीट की तरफ से जा सकते हैं.
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…
Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…
IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…
Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत लीक. बॉक्स लेबल पर ₹1,79,999…
पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…