होम / घर की इस दिशा में कभी न लगाएं ये घड़ी, कंगाली को देती है न्योता, जानें घड़ी लगाने का सही तरीका

घर की इस दिशा में कभी न लगाएं ये घड़ी, कंगाली को देती है न्योता, जानें घड़ी लगाने का सही तरीका

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 4, 2023, 8:57 pm IST

Vastu Tips For Wall Clock: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखी हुई हर चीज का घर के सदस्यों पर भी प्रभाव पड़ता है। घर में लगी घड़ी भी सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हुई कई खास बातें बताई गई हैं। वास्तु में बताया गया है कि घर में लगाई गई घड़ी सकारात्मक ऊर्जा लाती है। वहीं गलत दिशा में लगी हुई घड़ी जीवन में बुरा प्रभाव डाल सकती है। गलत दिशा में घड़ी लगाने से जीवन में आर्थिक स्थिति आ सकती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में घड़ी लगाने का सही नियम क्या है।

घर में घड़ी लगाते इन गलतियों को करने से बचें

घर के मुख्य गेट पर या फिर घर के किसी भी गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के बाहर जाने या अंदर आते वक्त जीवन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा आती है। जिससे घर में काफी परेशानियां आने लगती हैं। इसके साथ ही घर में अगर कोई खराब और टूटी घड़ी रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इसलिए घर से बंद घड़ी को तुरंत बाहर कर दें। ऐसा कहा जाता है कि घर में बंद घड़ी रखने से बुरा वक्त भी ठहर जाता है।

इसके अलावा घर में रखी हुई घड़ी में कभी भी धूल न लगने दें। इससे तरक्की रूक जाती है। घड़ी का समय कभी भी समय से पहले या समय से बाद में नहीं सेट करना चाहिए। घर की घड़ी का समय हमेशा सही होना चाहिए। वरना खुद का समय भी खराब चलने लगता है।

जानें घड़ी लगाने की सही दिशा

बता दें कि घड़ी का हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। दीवार पर घड़ी लगाने की सही दिशा उत्तर दिशा बताई गई है। इस दिशा में घड़ी लगाने से धन और समृद्धि प्राप्त होती है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों को आर्थिक तंगी नहीं होती है। वहीं यदि उत्तर दिशा में घड़ी लगाने में किसी कारण कोई समस्या हो रही हो, तो आप घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगाएं। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर में धन और समृद्धि आकर्षित होती है।

वहीं कभी भी घर की दक्षिण दिशा घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ये दिशा यम की होती है। जिस कारण इस दिशा को शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाना काफी अच्छा माना जाता है। वास्तु के मुताबिक इस तरह घड़ी से घर में तरक्की होती है। वहीं गोल आकार की घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Also Read: क्या आपके घर के आस-पास भी हैं ये पेड़, तो जीवन पर पड़ सकता है बुरा असर, माने जाते हैं बेहद अशुभ

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT