होम / Google Flights: गूगल का नया फ्लाइट फीचर, सस्ते टिकट लेने में करेगा मदद

Google Flights: गूगल का नया फ्लाइट फीचर, सस्ते टिकट लेने में करेगा मदद

Reepu kumari • LAST UPDATED : August 30, 2023, 11:51 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Google Flights: आज अनगिनत लोग फ्लाइट से सफर कर रहे हैं। इसके टिकट का दाम अक्सर बढ़ते – घटते रहता है। उन्हीं में से कई यात्री ऐसे होते हैं जो टिकट का दम कम होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में उन्हे बार- बार चेक करना पड़ता।

लेकिन अब आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। गूगल ने इस समस्या का समाधान ढूंढ़ लिया है। जल्द ही गूगल इस हफ्ते  एक ऐसा फीचर लाने वाला है जो आपको फ्लाइट टिकट के दाम से जुड़ी पल -पल की अपडेट देगा। जब दाम ज्यादा होगा तब भी आपको सूचित करेगा जब बनेगा तब भी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Google का नया फीचर

इसकी मदद से आप जान पाएंगे की फ्लाइट टिकट को बुक करने के लिए कौन सा समय सही होगा। इसके अलावा गूगल फ्लाइट में हिस्टोरिकल ट्रेंड और डाटा को एक दूसरे से जोड़ रही है। इसकी मदद से आपको पता चलेगा कि आपने जो तारीख और डेस्टिनेशन  चुना है टिकट के लिए उसकी कीमत कब कम या ज्यादा होगी।

इतना ही नहीं अगर यात्रि  गूगल फ्लाइट्स में प्राइस ट्रैकिंग सिस्टम को ऑन कर लेते हैं तो इसका भी उन्हे बहुत फायदा होगा। यह आपको
फ्लाइट टिकट की कीमत कम होने पर सूचित करेगा।

आप गूगल फ्लाइट हेल्प से किसी भी खास दिन या तारीख पर  प्राइस ट्रैकिंग सिस्टम को ऑन कर सकते हैं।

इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल में साइन इन करना होगा। इसमें कई फ्लाइट रिजल्ट में रंगीन कलर बैज दिखेगा। यह किराये का संकेत देता है जो आप देख रहे होंगे।
डिपार्चर के वक्त भी वही होगा।

यात्रि अगर इनमें से किसी फ्लाइट को बुक करता है। तो ऐसे में  गूगल फ्लाइट का फीचर टेक ऑफ करने से पहले हर दिन प्राइस को देखता रहेगा।  अगर फ्लाइट का दाम घटता है तो गूगल कम हुए उस किराये को गूगल पे के माध्यम आपको रिफंड कर देगा।

 

यह भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT