इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Google Translate में कंपनी ने 8 नई भारतीय भाषाओं सहित 24 नई भाषाओं को जोड़ा है, इंटरनेट की दिग्गज कंपनी ने 11 मई को अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन Google I/O 2022 में इसकी घोषणा की। Google ट्रांसलेट अब कुल 133 भाषाओं को सपोर्ट करता है। वहीं पेश की जाने वाली नई भारतीय भाषाओं में असमिया, भोजपुरी, संस्कृत, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मेइतिलोन (मणिपुरी) और मिज़ो शामिल हैं।
इन भाषाओं को भी जोड़ा
Google ने कहा कि वह अमेरिका की स्वदेशी भाषाओं जैसे क्वेशुआ (पेरू, बोलीविया, इक्वाडोर), गुआरानी (पराग्वे और बोलीविया, अर्जेंटीना और ब्राजील) और आयमारा (बोलीविया, चिली और पेरू) और एक अंग्रेजी-आधारित बोली क्रियो को भी जोड़ रहा है। भाषाओं की सूची में लिंगाला (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य), लुगांडा (युगांडा और रवांडा), बाम्बारा (माली), धिवेही (मालदीव), ईवे (घाना और टोगो), गुआरानी (पराग्वे और बोलीविया, अर्जेंटीना और ब्राजील) भी शामिल हैं।
इलोकानो (उत्तरी फिलीपींस), कुर्द (इराक), ओरोमो (इथियोपिया और केन्या), सेपेडी (दक्षिण अफ्रीका), टिग्रीन्या (इरिट्रिया और इथियोपिया), सोंगा (एस्वातिनी, मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे) और ट्वी (घाना)। कंपनी ने कहा कि कुल मिलाकर 30 करोड़ लोग इन 24 भाषाओं को अपनी पहली या दूसरी भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने कहा कि मिजो को नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में लगभग 800,000 से अधिक लोग बोलते हैं। इसी तरह सेंट्रल अफ्रीका में Lingala को 45 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें : गूगल ने अपने मेगा इवेंट Google I/O 2022 में पेश किया Android 13, हुए ये मेजर इम्प्रोवेमेंट्स
ये भी पढ़ें : Google Pixel Buds Pro को I/O 2022 इवेंट में किया गया लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube