इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण के कारण देश में इलेक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बढ़Þती जा रही है। इसलिए आॅटो सेक्टर से जुड़ी हर कंपनी आजकल इलेक्ट्रिल व्हीकल्स पर जोर दे रही है। वहीं अब ईवी दोपहिया सेक्टर में भारत की वाहन निर्माता कंपनी एलएमएल भी आ रही है। कानपुर बेस्ड स्वदेशी दोपहिया वाहन निमार्ता कंपनी ने ईवी दोपहिया सेक्टर में एंट्री लेने की तैयारी कर ली है। कंपनी को बड़े इन्वेस्टमेंट मिले हैं जिसके साथ ये भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्कीट में उतरने को तैयार है। भारत में एलएमएल के दोपहिया वाहनों को काफी लोकप्रियता मिल चुकी है।
कंपनी के प्रबंधन ने ईवी बाजार में एलएमएल को बाजार में उतारने के लिए विभिन्न टेक्नोलॉजी कंपनियों से प्रस्ताव हासिल कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एमडी और सीईओ डॉ. योगेश भाटिया ने बताया कि हम जबर्दस्त वापसी को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। हम बेहतरीन तकनीकी की मदद से अत्यंत अभिनव उत्पाद पेश करने के लिए उत्पाद विकास रणनीतियों पर बहुत गंभीरता से काम कर रहे हैं ताकि शहरी आबादी में लोगों की आवाजाही सुगम और सफल हो सके। हम अपने प्रीमियम रेंज के उत्पादों के जरिये उच्च मध्यवर्ग और शहरी आबादी को सक्षम बनाना चाहते हैं जिससे उनके दोपहिया चलाने का अनुभव और तौर—तरीका ही बदल जाएगा।