होम / MG Air Electric Car: एमजी की छोटी साइज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कार जनवरी में हो रही है लॉन्च, जाने जानकारी

MG Air Electric Car: एमजी की छोटी साइज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कार जनवरी में हो रही है लॉन्च, जाने जानकारी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 14, 2022, 4:43 pm IST
ADVERTISEMENT
MG Air Electric Car: एमजी की छोटी साइज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कार जनवरी में हो रही है लॉन्च, जाने जानकारी

MG Air Electric Car.

MG Air Electric Car: टाटा की Tiago EV वर्तमान समय में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है और इसे टक्कर देने के लिए MG मोटर भारत में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे एयर इलेक्ट्रिक कार (Air Electric Car) कहा जा रहा है।

आपको बता दें कि इसे कुछ समय पहले ही सड़कों पर टेस्ट करते देखा गया है। अब इससे जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमजी एयर इलेक्ट्रिक कार को 5 जनवरी, 2023 को पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने डीलरशिप पर ‘ब्लॉक योर डेट’ वाला आमंत्रण भेजा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस दिन ब्रांड की नहीं इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाएगा।

दो बैटरी विकल्प के साथ हो सकती पेश

जानकारी के अनुसार, चीन में मिलने वाली MG Air EV के आधार पर उम्मीद है कि भारत में आने वाला मॉडल सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट वाले 30kW बैटरी पैक और 50kW बैटरी पैक विकल्प के साथ आ सकता है। 30kW बैटरी पैक 40 bhp की पावर देने में सक्षम है। वहीं, 50kW बैटरी पैक 67bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। विदेशों में मिलने वाले इस मॉडल को एक बार चार्ज करने पर 200km से 300km रेंज के बीच एक विकल्प मिलता है।

Alto के साइज में करेगी एंट्री

MG Air EV को एक छोटी कार के रूप में लाया जा रहा है। इसे 2 सीटों और 4 सीटें के विकल्प के रूप मने देखा गया है। विदेशों में मिलने वाले इसके स्टैंडर्ड व्हील बेस वेरिएंट की लंबाई 2,599mm और चौड़ाई 1,505mm है। वहीं, लॉन्ग व्हील बेस वेरिएंट की लंबाई 2,974mm और चौड़ाई 1,631mm है। इस साइज के साथ ये छोटी कार सेगमेंट में ऑल्टो के साथ मुकाबला कर सकती है।

MG Air EV की कीमत

विदेशों में इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत IDR 250 मिलियन ( लगभग 13.2 लाख रुपये) और लॉन्ग वेरिएंट की कीमत IDR 300 मिलियन (लगभग 15.9 लाख रुपये) है। भारत की बात करें तो इसे 10 लाख रुपये की कीमत पर उतारा जा सकता है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT