Hindi News / Auto Technology / Motorola Moto G52 First Sale Today Offers And Discount

Motorola Moto G52 की पहली सेल आज, शानदार फीचर्स के साथ मिल रहा है इतना डिस्काउंट!!

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : मोटोरोला ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Moto G52 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज से शुरू हो गई है। ये फ़ोन काफी लम्बे समय से चर्चा में था। क्योंकि यह फ़ोन पहले से ही यूरोपीय बाजार में उपलब्ध था, लेकिन अब […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

मोटोरोला ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Moto G52 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज से शुरू हो गई है। ये फ़ोन काफी लम्बे समय से चर्चा में था। क्योंकि यह फ़ोन पहले से ही यूरोपीय बाजार में उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। यह फ़ोन देखने में काफी सुंदर है। आइये जानते है इसके कुछ खास फीचर्स और कीमत के बारे में।

खत्म हो जाएगा मोबाइल का युग! नए ऑप्शंस के साथ तैयार है मेटा…खुद जकरबर्ग ने दी साडी इंफॉर्मेशंस

Motorola Moto G52 की कीमत

Motorola Moto G52

Motorola Moto G52 की भारत में शुरआती कीमत 14,499 रुपये है जिसमे आपको 4GB RAM वेरिएंट मिलता है वहीं इसके 6GB RAM वेरिएंट के लिए आपको 16,499 रुपये देने होंगे। स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गाई है । अगर आप एचडीएफसी बैंक कार्ड होल्डर हैं, तो आप 1,000 रुपये के कैशबैक के प्राप्त कर सकते हैं। Moto G52 दो रंगों में पेश किया गया है, जिसमें पोर्सिलेन व्हाइट और चारकोल ग्रे रंग शामिल हैं।

Motorola Moto G52 की स्पेसिफिकेशन

Motorola Moto G52

Moto G52 में 6.6-इंच की FHD+ पोलेड डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ लैस है। जिसमें 6GB तक रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ शूटर और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा।

फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का स्नैपर होगा। Moto G52 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करेगा और इसे दो रंगों – ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, हैंडसेट डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : अब Telegram से भेज पाएंगे Cryptocurrency जानिए क्या है खास

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Gadget NewsGedget News in Hinditech newsTech News In Hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue