India News (इंडिया न्यूज़), Instagram: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए नये – नये फीचर्स लाता रहता है। अब इस बार कंपनी नए फीचर की बरसात करने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो मेटा बहुत जल्द ऐप में कई सारे नए फीचर को पेश करने वाली है। इसकी जानकारी कंपनी की ओर से इंस्टाग्राम यूनिवर्सिटी सेशन के अपने दिल्ली संस्करण में दी गई है। कंपनी ने क्रिएटर्स को नए फीचर्स के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने यह भी बताया कि कैसे ये फीचर्स उनके प्रोफाइल को मजबूत बनाने में मददगार होगा। फिलहाल इन फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है।

ये होंगे नए फीचर

  • बर्थडे,
  • ऑडियो नोट, सेल्फी वीडियो नोट
  • स्टोरी के लिए मल्टी लिस्ट फीचर होंगे।

बर्थडे

इंस्टाग्राम पर हम किसी को बर्थडे विश करते हैं। जल्द ही कंपनी बर्थडे’ नाम का एक फीचर लाने वाली है। यह उन्हें अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को आसानी से अपने दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ शेयर करने में मदद करेगा।

ऑडियो और सेल्फी वीडियो नोट

पिछले साल इंस्टाग्राम में ‘नोट’ फीचर दिया गया। यह  यूजर्स को अपनी मन की बात या स्टेटस लोगों के साथ शेयर करने में हेल्प करता है। इसके अलावा हाल ही में कंपनी की ओर से नोट में म्यूजिक एड करने की सुविधा भी दी गई। बहुत जल्द कंपनी यूजर्स को वॉइस नोट और सेल्फी वीडियो नोट रिकॉर्ड करने का भी ऑप्शन देने वाली है।

मल्टी लिस्ट

वो समय दूर नहीं है जब आप इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए मल्टी लिस्ट बना पाएंगे। जैसे कि दोस्त,फैमिली, ऑफिस फ्रेंड्स आदि। यह आपको अपनी स्टोरी को स्पेसिफिक लोगों के साथ शेयर करने में मदद करेगा।

यह भी पढे:-