(इंडिया न्यूज़, TVS Launch Flex Fuel Bike): टीवीएस मोटर कंपनी जल्द ही भारत में फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले दोपहिया वाहन को लॉन्च करने जा रही हैं। कंपनी ने बताया है कि वह अगले साल अक्टूबर-दिसंबर के बीच अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक को अंतिम रूप देगी।
बता दें, कंपनी पहले भी फ्लेक्स फेल बाइक को पेश कर चुकी है, हालाँकि इस बार कंपनी का यह मॉडल उत्पादन के लिए रेडी है।
TVS Launch Flex Fuel Bike.
आधिकारिक बयान में टीवीएस ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर, 2024 के बीच इस बाइक का उत्पादन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने 12 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित इथेनॉल टेक्नोलॉजी एक्सिबिशन में दी।
आपको बता दें कि केवल टीवीएस ही नहीं बल्कि बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा टू-व्हीलर और सुजुकी मोटरसाइकिल जैसी दोपहिया वाहनों की बड़ी कंपनियों भी इथेनॉल वाहनों को उतारने की तैयारी में हैं। इस प्रदर्शनी में रॉयल एनफील्ड और यामाहा मोटर इंडिया ने भी हिस्सा लिया था।
इस प्रदर्शनी में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी भी अपनी फ्लेक्स फ्यूल कार के साथ शामिल हुई थी। कार निर्माता ने वैगनआर (WagonR) के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल का प्रदर्शन किया था।
जानें क्या है फ्लेक्स फ्यूल
फ्लेक्स इंजन वाहनों को फ्लेक्स फ्यूल से चलने के लिए तैयार किया जाता है। ऐसे वाहन पूरी तरह इथेनॉल, फ्लेक्स-फ्यूल (पेट्रोल और इथेनॉल का मिश्रण) या पेट्रोल-डीजल से चल सकते हैं। इथेनॉल से चलने के कारण ऐसे वाहन हानिकारक गैसों का उत्सर्जन कम करते हैं और पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचाते हैं।