होम / MP Election: हिंदुत्व प्लान… नर्मदा सेवा के बाद गंगा जल ले आई कांग्रेस

MP Election: हिंदुत्व प्लान… नर्मदा सेवा के बाद गंगा जल ले आई कांग्रेस

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 23, 2023, 6:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Manoj Manu, MP Election: मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। दोनों ही राजनीतिक पार्टियों चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। बीजेपी जन आशीर्वाद तो कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा चल रही हैं। इस चुनबी मौसम में नर्मदा यात्रा के बाद गंगाजल ने भी एंट्री दे रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। राजनीतिक पार्टियां सॉफ्ट हिंदुत्व पॉलिटिक्स पर जोर दे रही हैं।

घर-घर पहुंचेगा गंगा जल

कांग्रेस ने नर्मदा सेवा अभियान के बाद अब गंगाजल के इस्तेमाल का प्लान तैयार किया है। कांग्रेस गंगा जल के साथ कमलनाथ की 11 गारंटियों को लेकर घर-घर पहुचेंगी। कांग्रेस पार्टी का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ घर-घर गंगा जल पहुंचाएगा, उसकी बोतलों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की फोटो लगी रहेगी। इसके जरिए ये संदेश दिया जाएगा कि पार्टी ने जो 11 वचन दिए हैं उन्हें निभाया जाएगा। इसकी शुरुआत इंदौर से की जाएगी। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

कांग्रेस ने लूट का कार्यकाल छिपाने के लिए लिया गंगा जल का सहारा

कांग्रेस के गंगा जल की बोतल पर 11 वचनों के पोस्टर चस्पा कर घर-घर जाने को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी लगातार गिरती साख, बंटाढारी अतीत, वचन देकर धोखा और लूट का कार्यकाल छिपाने के लिए गंगा जल की बोतल का उपयोग कर रही है। क्या वैसे ही जैसे छत्तीसगढ़ में गंगाजल की सौगंध खाकर शराबबंदी का वचन लिया और सरकार में आने पर शराब की कमाई सर्वोपरि हो गई? घर-घर शराब और हर घर शराब लक्ष्य हो गया। कांग्रेस का मां गंगा से भी छल कर रही हैं।

कांग्रेस हर वो दांव चलने के मूड में जो उसे सत्ता तक पहुंचाए

आपको बता दें की इससे पहले कांग्रेस पार्टी नर्मदा सेवा अभियान की शुरुआत कर चुकी है। इसके जरिए नर्मदा के आसपास वाले विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की नीति के बारे में बताया, लेकिन नर्मदा के जल के बाद अब गंगा के जल के सहारे कांग्रेस अपनी नीति बताने की कोशिश में है। इसका मतलब साफ है कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी हर वो दांव चलने के मूड में है, जो उसे जनता के बीच मजबूती दे और कांग्रेस पार्टी के साथ हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम करें। ऐसा माना जाता है कि भाजपा सनातन धर्म की पिच पर चुनावी खेल खेलती है और आप कांग्रेस उसके इस खेल को कमजोर करना चाहती है।

 ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT