India News (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया है। BJP के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी BJP कोटे से मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार के CM नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को बधाई दी। नीतीश कुमार ने कहा कि 7 मंत्री हो गए हैं। सभी को बधाई।
पत्नी ने पति को छोड़ तो कर दिया ये हाल, CBI की टीम..जानें क्या है मामला
Nitish Kumar
नीतीश कैबिनेट में कुल 36 मंत्री
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। पहले नीतीश कैबिनेट में कुल 29 मंत्री थे। विस्तार के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा। BJP कोटे से 7 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास तीन विभाग हैं। संतोष कुमार सुमन पास तीन विभाग हैं। मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन और प्रेम कुमार के पास 2-2 विभाग हैं। बिहार में इस साल (2025) विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इस लिहाज से भी मंत्रिमंडल विस्तार पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
‘तेरा तुझको अर्पण …’, महाकुम्भ में सेवा अनुभव को गौतम अडानी ने बताया अपना ‘सौभाग्य’
बिहार विधानसभा चुनाव मजबूत बनाने का लि
आपको बता दें कि BJP ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है। खासकर मिथिला क्षेत्र से दो विधायकों को मंत्री बनाकर BJP इस क्षेत्र की करीब 50 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह रणनीतिक कदम चुनाव में BJP के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में दरभंगा शहर के विधायक संजय सरावगी ने मंत्री पद की शपथ ली।