होम / बिहार बजट में तलाकशुदा मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, सरकार देगी अब 25 हजार रुपये

बिहार बजट में तलाकशुदा मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, सरकार देगी अब 25 हजार रुपये

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 28, 2023, 5:46 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Bihar Budget 2023 Muslim Women) आज बिहार विधानसभा में बिहार बजट 2023-24 (Bihar Budget 2023-24) पेश किया जा रहा है। बता दें कि वित्त मंत्री विजय चौधरी (Finance Minister Vijay Chaudhary) बजट पेश कर रहें हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार संपूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। बताया गया कि इस बजट में वैसे तो लगभग सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। साथ ही महिलाओं और मुस्लिम वर्ग की महिलाओं का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सदन में बजट के बारे में बताया कि तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को अब गुजारे के लिए 10 की बजाय 25 हजार बिहार की सरकार देगी।

  • महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहला संपूर्ण बजट
  • तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के लिए सरकार ने दिया तोहफा
  • हर जिले में महिला थाने की स्थापना

 

वित्त मंत्री ने बताया कि नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा बालिका पोशाक के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान रखा गया है। वहीं, बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 200 करोड़, बालिका साइकिल योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।

पुलिस महकमें में 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित

इसके आगे वित्त मंत्री ने बताया कि 10.45 लाख स्वयं सहायता समूह जीविका के लिए बने हैं। 62 अस्पतालों में जीविका दीदियों द्वारा रसोई का संचालन किया जा रहा है। ये भी बताया कि हर जिले में महिला थाने की स्थापना की जा रही है जो महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। पुलिस महकमें में 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 1 करोड़ महिलाओं को SHG से जोड़ा गया है।

महिलाओं को बजट में मिले ये 10 बड़े फायदें

  1. अब बिहार सरकार तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारे के लिए देगी 10 की बजाए 25 हजार।
  2. नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
  3. बालिका पोशाक के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
  4. बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 200 करोड़।
  5. बालिका साइकिल योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
  6. जीविका 10.45 लाख स्वयं सहायता समूह बने।
  7. 62 अस्पतालों में दीदी की रसोई का संचालन करेंगी जीविका दीदी।
  8. हर जिले में महिला थाने की स्थापना।
  9. पुलिस बल में 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए किए आरक्षित।
  10. 1 करोड़ महिला को SHG से जोड़ा।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT