India News (इंडिया न्यूज़)Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न मिलने की भविष्यवाणी पर कटाक्ष किया है। ललन सिंह ने लालू के शासन को ‘जंगल राज’ करार देते हुए सवाल किया कि उन्हें किस आधार पर भारत रत्न दिया जाएगा। दरअसल, तेजस्वी ने लालू की तुलना कर्पूरी ठाकुर से की थी, जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस पर ललन सिंह ने कहा कि जनता 2005 से पहले के बिहार को नहीं भूली है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
तेजस्वी यादव के बयान पर ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. तेजस्वी ने कहा था कि जैसे पहले कर्पूरी ठाकुर को गाली देने वालों ने बाद में उन्हें भारत रत्न दे दिया, वैसे ही लालू यादव को भी भारत रत्न मिलेगा. इस पर ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ‘लालू यादव को भारत रत्न किस बात के लिए दिया जाना चाहिए? अपराध बढ़ाने के लिए? बिहार को बर्बाद करने के लिए? बिहार में जंगल राज स्थापित करने के लिए, क्यों दिया जाना चाहिए?’ उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी अपने पिता की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई पता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, यह सबको याद है।
ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव पिछले 20 सालों से सरकार बनने से रोक रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं कर पाए. यहां तक कि जब वे जेल में थे, तब भी वे कुछ नहीं कर पाए. ललन सिंह ने तेजस्वी के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि वे एनडीए की सरकार नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि वे खुद आराम से विपक्ष में हैं और आगे भी वहीं रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग बिहार की वह स्थिति नहीं देखना चाहते जो 2005 से पहले थी।
नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे लगातार राज्य के विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं और बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हुए है। ललन सिंह ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार राज्य के विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। वे बिहार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे है। ललन सिंह के मुताबिक आज बिहार का बजट 2.70 लाख करोड़ को पार कर गया है, जबकि लालू यादव के शासनकाल में राज्य की हालत बहुत खराब थी। नीतीश सरकार ने बिहार को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है।