होम / Bodhgaya News: बिहार टूरिज्म का नया प्लान, बोधगया में दिखेंगे अब सातों अजूबों की झलक

Bodhgaya News: बिहार टूरिज्म का नया प्लान, बोधगया में दिखेंगे अब सातों अजूबों की झलक

Anjali Singh • LAST UPDATED : August 31, 2024, 12:36 pm IST

Bodhgaya News

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Bodhgaya News: पर्यटकों के लिए खुशखबरी है कि बिहार टूरिज्म एक नया प्लान लेकर आया है, जिसमें बोधगया में दुनिया के सात अजूबों की झलक देखने को मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चीन की दीवार, आगरा का ताजमहल और अन्य विश्व प्रसिद्ध अजूबों की प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी। यह पहल पर्यटकों को बोधगया की ओर आकर्षित करने और वहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

Read More: Rajasthan: होमगार्ड जवान को फंसाने का मामला ,ट्रैप कार्रवाई में ACB की भी बड़ी चूक आई सामने

करोड़ों की है लागत

परियोजना के अंतर्गत बोधगया के पर्यटन स्थल को विकसित किया जाएगा, ताकि पर्यटक यहां अधिक समय बिता सकें और सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस योजना में 14 करोड़ 85 लाख रुपए का बजट रखा गया है, और हर अजूबे की प्रतिकृति पर करीब 40 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इस पूरी परियोजना को अगले दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए, यहां पर रुकने की जगह, पार्किंग, लाइटिंग, शौचालय और स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विकास की तरफ अहम पहल

बिहार टूरिज्म का उद्देश्य है कि बोधगया को दुनिया के पर्यटन नक्शे पर एक नई पहचान मिले और राज्य के विकास को भी गति मिले। जानकारी के मुताबिक यह नया टूरिज्म प्लान बोधगया को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभारेगा, जहां पर्यटक एक ही स्थान पर दुनिया के सात अजूबों की झलक देख सकेंगे। इस परियोजना की खबर सुनकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, और यह बिहार के पर्यटन में एक नया अध्याय लिखेगा।

Read More: UP Crime: पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर कर ली दूसरी शादी, लव जिहाद का ये मामला उड़ा देगा होश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?
भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT